Hypnic Jerk Symptoms: सोते समय कुछ ऐसी गतिविधियां होना, जो कि कॉमन हैं लेकिन सोते समय या नींद में होना गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है। आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि उन्हें नींद में चलने, बोलने या फिर रोने की समस्या हो रही है। मगर क्या आप जानते हैं नींद में झटके भी लगते हैं? और यह भी कि ये एक बीमारी है? अगर नहीं, तो यहां हमारी रिपोर्ट में जान लीजिए इस बीमारी के बारे में। दरअसल, मेडिकल टर्म में इसे हाइपनिक जर्क के नाम से जाना जाता है। हाइपनिक जर्क एक ऐसा स्लीपिंग डिसऑर्डर है, जो सोते समय महसूस होता है। चलिए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।
ये भी पढ़ें- Body को अंदर से डिटॉक्स करेंगे ये 3 टिप्स
क्या है हाइपनिक जर्क?
यह मसल्स और हड्डियों के बीच होने वाला एक फ्रीक्शन है, जो नींद में ही प्रभावित करता है। इसमें इंसान को सोते वक्त उन मसल्स में झटका लगता है। यह इंसान के सोने के बाद एक, दो या तीन या किसी-किसी में इससे भी ज्यादा बार हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे नींद में शरीर के अंदर होने वाली हिचकी भी कहते हैं। इसकी शुरुआत हल्की नींद में ही हो जाती है। वैसे आमतौर पर ये झटके तब ज्यादा आते हैं, जब नींद उस फेज में होती है, जब आप हल्की गहरी नींद में होते हैं क्योंकि उस अवस्था में न तो आप पूरी तरह सो रहे होते हैं और न ही होश में होते हैं।
Photo Credit- Freepik
हाइपनिक जर्क के कारण
- स्ट्रेस, चिंता और थकान होने से भी नींद के दौरान झटके आते हैं।
- कैफीन के अधिक सेवन से भी हाइपनिक जर्क की समस्या होती है।
- नींद की कमी से भी इन झटकों की समस्या होती है।
- कैल्शियम, मैग्नीशियम या आयरन की कमी होने से।
- गलत पोश्चर में सोने से या मसल्स में ऐंठन के कारण भी यह समस्या होती है।
- कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स।
हाइपनिक जर्क के संकेत
- सोते समय अचानक चौंक कर उठना।
- सोते वक्त झटके महसूस करना।
- नींद पूरी न होना भी एक संकेत है।
हाइपनिक जर्क से बचाव के उपाय
- पर्याप्त नींद लें।
- रोजाना एक समय पर सोने की आदत बनाएं।
- स्वस्थ आहार खाएं।
- सोने से पहले एक्सरसाइज न करें।
- सोने से पहले कभी भी चाय-कॉफी न पिएं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
3 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
6 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
6 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
9 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
10 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
12 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
13 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines