---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सोते समय लगते हैं झटके? जानें किस बीमारी का संकेत

Hypnic Jerk Symptoms: कुछ लोगों के साथ सोते समय अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं होती हैं जैसे नींद में या सोते समय बोलना, रोना या फिर चलने लग जाना। ऐसे ही कई लोगों में सोते वक्त झटके लगने की समस्या होती है। आइए जानते हैं यह किस बीमारी का संकेत है और बचाव।

---विज्ञापन---

Hypnic Jerk Symptoms: सोते समय कुछ ऐसी गतिविधियां होना, जो कि कॉमन हैं लेकिन सोते समय या नींद में होना गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है। आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि उन्हें नींद में चलने, बोलने या फिर रोने की समस्या हो रही है। मगर क्या आप जानते हैं नींद में झटके भी लगते हैं? और यह भी कि ये एक बीमारी है? अगर नहीं, तो यहां हमारी रिपोर्ट में जान लीजिए इस बीमारी के बारे में। दरअसल, मेडिकल टर्म में इसे हाइपनिक जर्क के नाम से जाना जाता है। हाइपनिक जर्क एक ऐसा स्लीपिंग डिसऑर्डर है, जो सोते समय महसूस होता है। चलिए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

ये भी पढ़ें- Body को अंदर से डिटॉक्स करेंगे ये 3 टिप्स

---विज्ञापन---

क्या है हाइपनिक जर्क?

यह मसल्स और हड्डियों के बीच होने वाला एक फ्रीक्शन है, जो नींद में ही प्रभावित करता है। इसमें इंसान को सोते वक्त उन मसल्स में झटका लगता है। यह इंसान के सोने के बाद एक, दो या तीन या किसी-किसी में इससे भी ज्यादा बार हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे नींद में शरीर के अंदर होने वाली हिचकी भी कहते हैं। इसकी शुरुआत हल्की नींद में ही हो जाती है। वैसे आमतौर पर ये झटके तब ज्यादा आते हैं, जब नींद उस फेज में होती है, जब आप हल्की गहरी नींद में होते हैं क्योंकि उस अवस्था में न तो आप पूरी तरह सो रहे होते हैं और न ही होश में होते हैं।

easy sleeping methods

Photo Credit- Freepik

हाइपनिक जर्क के कारण

  • स्ट्रेस, चिंता और थकान होने से भी नींद के दौरान झटके आते हैं।
  • कैफीन के अधिक सेवन से भी हाइपनिक जर्क की समस्या होती है।
  • नींद की कमी से भी इन झटकों की समस्या होती है।
  • कैल्शियम, मैग्नीशियम या आयरन की कमी होने से।
  • गलत पोश्चर में सोने से या मसल्स में ऐंठन के कारण भी यह समस्या होती है।
  • कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स।

हाइपनिक जर्क के संकेत

  • सोते समय अचानक चौंक कर उठना।
  • सोते वक्त झटके महसूस करना।
  • नींद पूरी न होना भी एक संकेत है।

हाइपनिक जर्क से बचाव के उपाय

  1. पर्याप्त नींद लें।
  2. रोजाना एक समय पर सोने की आदत बनाएं।
  3. स्वस्थ आहार खाएं।
  4. सोने से पहले एक्सरसाइज न करें।
  5. सोने से पहले कभी भी चाय-कॉफी न पिएं।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 29, 2024 12:00 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola