Bacteria In Toothbrush: हम रोज ब्रश करते हैं, कुछ लोग तो दिन में दो बार ब्रश करते हैं। ब्रश का काम दांतों की सफाई करना होता है। मगर क्या होगा, अगर हम आपको बताए कि ये ब्रश ही आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इस ब्रश से ही आप बीमार हो सकते हैं, यह बात सोलह आने सच है। एक ताजा रिसर्च में पाया गया है कि टूथब्रश और शावर हेड में कई प्रकार के वायरस और जर्म्स होते हैं, इनमें कुछ तो ऐसे कीटाणु हैं, जिनकी खोज पहली बार हुई है। आइए जानते है इस रिसर्च के बारे में सब कुछ।
क्या कहती है रिसर्च?
टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह रिसर्च नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी द्वारा की गई थी , जहां रिसर्च में उन्होंने पाया कि रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली इन चीजों में हजारों कीटाणु हैं, जिनमें कुछ बिल्कुल नए और अविश्वसनीय कण हैं। इस रिसर्च को एरिका एम. हार्टमैन ने अपनी टीम के साथ पूरी की थी। हार्टमैन ने बताया कि पाए गए बैक्टीरिया बिल्कुल नए हैं जिनकी खोज से वे और उनकी टीम भी अचंभे में हैं। रिसर्च में ये भी कहा गया है कि इंसानों को अपने आस-पास मौजूद बैक्टीरिया के बारे में भी जानकारी होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन
और क्या मिला रिसर्च में?
रिसर्च में एक बैक्टीरिया जिसे बैक्टीरियोफेज कहते हैं भी पाया जाता है। जो किसी भी संक्रमण को और बढ़ा देता है। ये बैक्टीरिया शावर हेड की तुलना में ब्रश के अंदर ज्यादा पाए गए हैं। ये ऐसे छोटे माइक्रोब्स हैं जिससे मुंह के संक्रमण का खतरा बढ़ता है, हमारी सेहत को और भी कई तरह से प्रभावित कर सकता है। ब्रश में पाए जाने वाले कीटाणु मुंह के जरिए पेट में भी जा सकते हैं, जिससे पेट की समस्याएं भी बढ़ सकती है। हालांकि, हार्टमैन ने यह भी बताया है कि कीटाणुओं में कुछ ऐसे भी हैं जो हानिरहित है यानी इनसे ना ही कोई लाभ होगा, ना ही कोई नुकसान होगा।
Photo Credit- Freepik
कैसे बनें ये बैक्टीरिया?
रिसर्च में पाया गया है कि टूथब्रश में कीटाणु होने का कारण है इसका बार-बार पानी के संपर्क में आना। टूथूब्रश गीले होते रहते हैं और इनका धूप से कोई कॉन्टेक्ट नहीं होता है, जिस कारण ब्रश में कीटाणु बनते हैं। इसके अलावा, ब्रश करने से दांतों में फंसे खाने से भी इनमें बैक्टीरिया बन सकते हैं।
ब्रश को साफ करने का सही तरीका
- ब्रश करने से पहले और बाद में दोनों बारी धोएं।
- ब्रश को 1-2 दिन में गर्म पानी की मदद से साफ करें।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
8 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines