IQ Health Tips: हर पेरेंट्स का सपना होता है कि उनका बच्चा एक हेल्दी लाइफ जिए और चीजों को जल्दी समझ जाए, लेकिन कई बार बच्चे को चीजें याद रखने में परेशानी होती है. कुछ भी काम करने से पहले थक जाते हैं. बदलती लाइफस्टाइल, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और गलत खानपान बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर डाल रहा है. ऐसे में योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने हालिया वीडियो में बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट, मेमोरी पावर और ओवरऑल ग्रोथ के लिए कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय बताए हैं. इन उपायों को अपनाकर बच्चे ना सिर्फ पढ़ाई में बेहतर कर सकते हैं, बल्कि अंदर से मजबूत और एक्टिव भी बन सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- मौत से ठीक पहले मरीज के शरीर में दिखते हैं ये 10 संकेत! डॉक्टर भी हो जाते हैं बेबस
आईक्यू क्या होता है?
IQ बच्चे के दिमाग की क्षमता, याददाश्त और सीखने की रफ्तार को जानने का एक तरीका है. आमतौर पर बच्चों का औसत IQ 90 से 110 के बीच माना जाता है, लेकिन IQ ही सब कुछ नहीं होता. बच्चे की क्रिएटिविटी को भी समझना जरूरी होता है.
घर पर बच्चे का IQ टेस्ट कैसे करें?
बच्चे से सवाल पूछकर समझने की कोशिश करें कि आपका बच्चा किस तरह के जवाब दे रहा है. आप सेब या आम में फर्क पूछ सकते हैं. इससे बच्चे की सोचने और समझने की क्षमता के बारे में पता चलेगा.
बच्चों के बेहतर IQ के लिए बाबा रामदेव के असरदार उपाय
- बाबा रामदेव का कहना है कि बच्चों के तेज दिमाग के लिए जरूरी है कि उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जाए. इसके लिए बच्चों को रोजाना योग करें और सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम या अनुलोम-विलोम करने के लिए कहें.
- याददाश्त और IQ के लिए बच्चों को सांस का अभ्यास करने के लिए कहें, क्योंकि प्राणायाम ना केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि बच्चों का दिमाग भी मजबूत होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि नियमित प्राणायाम से दिमाग का ब्लड-सर्कुलेशन बेहतर होता है और तनाव कम होता है.
- बाबा रामदेव का कहना है कि बच्चे की हेल्थ के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है. योग के साथ-साथ खान-पान पर भी बाबा रामदेव जोर देने के लिए कहते हैं. इसके अलावा, खाना खाने के बाद हल्की मालिश और नींद भी बच्चों के दिमाग वा शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ाती है.
इसे भी पढ़ें- Belly Button Cotton: नाभि पर आई रुई कैसे साफ करें? यहां जानिए 3 असरदार उपाय, तुरंत हो जाएगा आपका काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
7 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
9 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
12 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines