Bache Ka Vajan Kaise Badhaye: बहुत से बच्चे जन्म से ही बेहद कमजोर और पतले होते हैं. ऐसे में बच्चे के खानपान में बदलाव करके उसका वजन (Weight Gain) बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है. अगर बच्चे का वजन जरूरत से ज्यादा कम है तो बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, बच्चे के वृद्धि और विकास पर असर पड़ सकता है और हड्डियों में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में पीडियाट्रिशियन डॉ. देवेंद्न डांगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें डॉक्टर ने बताया है कि ऐसी कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें खिलाने पर दुबले और कमजोर बच्चे का वजन बढ़ता है और शरीर मजबूत बनता है सो अलग. आप भी इन फूड्स को बच्चे की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या रील्स देखने पर ब्रेन डैमेज हो सकता है? यहां जानिए दिमाग पर क्या असर डालती हैं शॉर्ट वीडियोज
बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं
केला – बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए उसे केला (Banana) खिलाया जा सकता है. यह कैलोरी और इंस्टेंट एनर्जी का अच्छा स्त्रोत होता है. इसे पचाना भी आसान होता है. ऐसे में आप बच्चे के नाश्ते या स्नैक्स में केला शामिल कर सकते हैं.
घी – रोटी, दाल या खिचड़ी में घी लगाकर बच्चे को खिला सकते हैं. इनमें 1 से 2 चम्मच घी डालकर बच्चे को खिलाएं. इससे खाने की कैलोरी तो बढ़ती ही है, साथ ही घी हेल्दी फैट्स का एक अच्छा स्त्रोत भी है.
अंडे – बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए उन्हें अंडे भी खिलाए जा सकते हैं. इसमें मौजूद हाई क्वालिटी प्रोटीन बच्चों की ग्रोथ (Growth) और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है.
सूखे मेवे और पीनट बटर – नट्स और पीनट बटर में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और वजन भी बढ़ता है. इस बात का ध्यान रखें कि सूखे मेवे हमेशा भिगोकर या पीसकर ही बच्चों को खिलाएं जिससे इनके गले में अटकने का खतरा कम हो जाए.
दही और पनीर – बच्चों को दही और पनीर खिलाएं. इनमें मौजूद प्रोटीन बच्चे की ग्रोथ के लिए अच्छे हैं. दही से बच्चों को प्रोबायोटिक्स भी मिलते हैं जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं.
बच्चा ज्यादा पतला हो तो क्या होता है
- अगर बच्चा ज्यादा पतला (Thin Child) या कमजोर होता है तो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है जिससे बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है.
- बच्चे के शरीर में थकान रहती है और एनर्जी की कमी रहती है.
- बच्चे की ग्रोथ ठीक तरह से नहीं हो पाती है.
- बच्चे की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और हड्डियों में अक्सर दर्द रहता है.
- बच्चों की स्किन ड्राई हो सकती है, अनीमिया हो सकता है, बात पतले रह जाते हैं और दांतों की दिक्कतें ज्यादा होती हैं.
- दुबले-पतले बच्चों में इरिटेशन, एंजाइटी और ईटिंग हैबिट्स में बदलाव ज्यादा देखे जाते हैं.
यह भी पढ़ें – प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले ये 3 बातें पता होनी चाहिए, डॉक्टर ने कहा इसके बाद ही करें बच्चे की प्लानिंग
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
16 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
19 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
19 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
21 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
22 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines