Mundan Sanskar Kab Karna Chahiye: बच्चों का मुंडन कराना बहुत जरूरी है, जिसे एक विधि के अनुसार पूरा किया जाता है. कहा जाता है कि मुंडन करवाने से बच्चों को पुराने जन्म के पापों से मुक्ति मिल जाती है. वैज्ञानिक ग्रंथों के अनुसार बालों के सिर के बाल काटने से ग्रोथ अच्छी होती है. इसलिए पैदा होते ही बच्चे के मुंडन पर बात होने लगती है. लेकिन सवाल यह है कि बच्चों का मुंडन कब करवाना चाहिए, क्योंकि अगर आप जल्दी बच्चों के बाल शेव कराते हैं तो इससे चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए हम आपको लखनऊ के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तरुण आनंद के द्वारा बताया गया मुंडन का सही वक्त और मुंडन कराते समय सावधानियों की जानकारी देंगे.
इसे भी पढ़ें- किस कमी से आपको हर समय ठंड लगती है? एक्सपर्ट ने बताया शरीर में अधिक ठंड लगने के क्या कारण हैं
बच्चे के मुंडन के नियम | When To Do Mundan For Baby
कब करवाना चाहिए बच्चों का मुंडन?
लखनऊ के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण आनंद के अनुसार, बच्चे का मुंडन कराने का सही वक्त 1 से 3 साल की उम्र है. इससे जल्दी मुंडन करने से बच्चे के सिर पर चोट लग सकती है. बेहतर है कि आप 18 महीने का बच्चा होने पर उसका मुंडन कराएं, क्योंकि इस वक्त सिर का खुला हिस्सा बंद होने लगता है.
मुंडन कराने के फायदे
बालों का मजबूत होना- वैज्ञानिक ग्रंथों के अनुसार बच्चों के बाल मुंडन कराने से अच्छे होते हैं. पुराने बाल साफ होते रहते हैं और नए बाल आकर अपनी जगह बना लेते हैं.
दांत निकलते वक्त दर्द से आराम- आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंडन से दांत निकलते वक्त होने वाले दर्द से आराम मिलता है.
मस्तिष्क में तंत्रिकाओं का विकास- बच्चों का सही वक्त पर मुंड करने से मस्तिष्क में तंत्रिकाओं का विकास होता है और बच्चा दिमागी तौर पर मजबूत होता है.
बालों की गंदगी साफ- जब बच्चा पैदा होता है तो बालों पर गंदगी लगी होती है. इसे साफ करना जरूरी होता है, क्योंकि इससे बीमारी फैलने का खतरा रहता है.
मुंडन के वक्त इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों के मुंडन के वक्त बहुत सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. आपको नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखना होगा.
- मुंडन के लिए किसी अनुभवी नाई से बात करें, ताकि सिर के बालों को सही से साफ किया जा सके.
- नई और अच्छी रेजर और ब्लेड का इस्तेमाल करें.
- मुंडन कराने के लिए सैनिटाइजेशन का भी ख्याल रखें.
- इसके बाद लगभग 1 हफ्ते तक किसी भी तरह से केमिकल का इस्तेमाल ना करें.
इसे भी पढ़ें- Newborn Winter Care: 1 महीने के न्यूबॉर्न को ठंड से कैसे बचाएं? यहां जानें सबसे जरूरी बेबी केयर टिप्स
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines