Newborn Winter Care: 1 महीने के न्यूबॉर्न को ठंड से कैसे बचाएं? यहां जानें सबसे जरूरी बेबी केयर टिप्स

Keep Newborn Baby Warm: यह मौसम नवजात शिशुओं के लिए काफी ठंडा होता है। ऐसे में अगर देखभाल में थोड़ी भी लापरवाही हो जाए तो बच्चे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए सही कपड़े, कमरे का टेंप्रेचर और हल्की मसाज जैसे बेसिक विंटर केयर टिप्स अपनाना बेहद जरूरी है.

Newborn Winter Care

बेबी की केयर के लिए आसान टिप्स- Image Credit- Freepik

How to Protect Baby in Winter: इस मौसम में नवजात शिशु की देखभाल करना बहुत जरूरी है. अगर बच्चा 1 महीने का है या अभी पैदा हुआ है तो बिल्कुल भी लापरवाही करने की जरूरत नहीं है. इस उम्र में वैसे ही बच्चे की इम्युनिटी बहुत कमजोर होती है और शरीर का तापमान खुद से नियंत्रित नहीं हो पाता. हल्की ठंड भी उन्हें ज्यादा महसूस हो सकती है. इसलिए न्यूबॉर्न की विंटर केयर में थोड़ी ज्यादा सावधानी रखना बहुत जरूरी है. यहां हम आपको बाबा रामदेव के द्वारा बताए गए बेसिक टिप्स बताएंगे, जिन्हें ध्यान में रखा जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूबॉर्न को ठंड से कैसे बचाएं | Newborn Baby Care Tips 

गर्म कपड़े पहने- सर्दियों में बच्चे को गर्म रखने के लिए वूलन कपड़े पहनना सबसे अच्छा तरीका है, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं. हल्के-हल्के कपड़ों की 2 या 3 लेयर काफी है. बाकी जरूरत पड़ने पर कपड़े कम या ज्यादा करें.  
हल्के गर्म पानी से नहाना- नवजात शिशु को नहलाते समय हमेशा हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. नहलाने से पहले पानी को अपनी कोहनी पर चेक कर लें. अगर पानी ज्यादा गर्म है तो ठंडा पानी मिला लें.
तेल की मसाज- बच्चों को शुरुआती दिनों में तेल की मसाज करें. इससे उन्हें अंदर से गर्माहट मिलेगी और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहेगा.
स्किन की देखभाल- बच्चे के चेहरे पर कभी भी केमिकल का इस्तेमाल ना करें. शिशु की स्किन को ठीक रखने के लिए बेहतर है कि तेल का इस्तेमाल करें.  

बेबी केयर टिप्स

  • बच्चों की केयर करने के लिए अच्छे प्रोडक्ट्स ही खरीदें.
  • इस वक्त प्रदूषण बहुत है तो ऐसे में बच्चे को बाहर ना निकलें.
  • हर 2 घंटे के भीतर बच्चों को दूध पिलाएं और 6 महीने बाद हल्का खाना खिलाएं.
  • शिशु की हड्डियों को मजबूत करने के लिए हर रोज विटामिन डी खिलाएं.
  • कमरे में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें.बहुत ज्यादा ठंड में नहलाने से बचें, इससे बॉडी पर काफी असर पड़ेगा.
  • बार-बार बच्चे को लोगों की गोद में बिल्कुल भी ना दें. इससे बच्चे को इंफेक्शन हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- शुगर में मेथी दाना कैसे खाना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने बताया रात में कितने और कैसे खाएं मेथी के दाने

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ