Mundan Ceremony For Baby: नवजात का पहला मुंडन कब कराएं? डॉक्टर ने बताई सही उम्र, फायदे और जरूरी बातें

Mundan Ceremony: बच्चे का पहला मुंडन कराना बहुत जरूरी है. यह हिंदू धर्म के 16 संस्कारों का एक अहम हिस्सा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे कभी भी करवा लिया जाए. इसे करवाने का एक वक्त होता है, जिसे डॉ. तरुण आनंद हमें बता रहे हैं.

Mundan Sanskar Kab Karna Chahiye

पैदा हुए बच्चे को गंजा कब करवाना चाहिए? Image Credit- Freepik

Mundan Sanskar Kab Karna Chahiye: बच्चों का मुंडन कराना बहुत जरूरी है, जिसे एक विधि के अनुसार पूरा किया जाता है. कहा जाता है कि मुंडन करवाने से बच्चों को पुराने जन्म के पापों से मुक्ति मिल जाती है. वैज्ञानिक ग्रंथों के अनुसार बालों के सिर के बाल काटने से ग्रोथ अच्छी होती है. इसलिए पैदा होते ही बच्चे के मुंडन पर बात होने लगती है. लेकिन सवाल यह है कि बच्चों का मुंडन कब करवाना चाहिए, क्योंकि अगर आप जल्दी बच्चों के बाल शेव कराते हैं तो इससे चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए हम आपको लखनऊ के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तरुण आनंद के द्वारा बताया गया मुंडन का सही वक्त और मुंडन कराते समय सावधानियों की जानकारी देंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के मुंडन के नियम | When To Do Mundan For Baby

कब करवाना चाहिए बच्चों का मुंडन?

लखनऊ के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण आनंद के अनुसार, बच्चे का मुंडन कराने का सही वक्त 1 से 3 साल की उम्र है. इससे जल्दी मुंडन करने से बच्चे के सिर पर चोट लग सकती है. बेहतर है कि आप 18 महीने का बच्चा होने पर उसका मुंडन कराएं, क्योंकि इस वक्त सिर का खुला हिस्सा बंद होने लगता है.

मुंडन कराने के फायदे

बालों का मजबूत होना- वैज्ञानिक ग्रंथों के अनुसार बच्चों के बाल मुंडन कराने से अच्छे होते हैं. पुराने बाल साफ होते रहते हैं और नए बाल आकर अपनी जगह बना लेते हैं.
दांत निकलते वक्त दर्द से आराम- आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंडन से दांत निकलते वक्त होने वाले दर्द से आराम मिलता है.
मस्तिष्क में तंत्रिकाओं का विकास- बच्चों का सही वक्त पर मुंड करने से मस्तिष्क में तंत्रिकाओं का विकास होता है और बच्चा दिमागी तौर पर मजबूत होता है.
बालों की गंदगी साफ- जब बच्चा पैदा होता है तो बालों पर गंदगी लगी होती है. इसे साफ करना जरूरी होता है, क्योंकि इससे बीमारी फैलने का खतरा रहता है.

विज्ञापन

मुंडन के वक्त इन बातों का रखें ध्यान

बच्चों के मुंडन के वक्त बहुत सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. आपको नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखना होगा.

  • मुंडन के लिए किसी अनुभवी नाई से बात करें, ताकि सिर के बालों को सही से साफ किया जा सके.
  • नई और अच्छी रेजर और ब्लेड का इस्तेमाल करें.
  • मुंडन कराने के लिए सैनिटाइजेशन का भी ख्याल रखें.
  • इसके बाद लगभग 1 हफ्ते तक किसी भी तरह से केमिकल का इस्तेमाल ना करें.

इसे भी पढ़ें- Newborn Winter Care: 1 महीने के न्यूबॉर्न को ठंड से कैसे बचाएं? यहां जानें सबसे जरूरी बेबी केयर टिप्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ