Bistar Gila Karne Ka Ilaj: बच्चे का दिन के समय या रात के समय बिस्तर गीला करना छोटी उम्र में अक्सर ही देखा जाता है. कई बार बच्चे 7-8 साल का होने के बाद भी बिस्तर गीला करते हैं. ज्यादातार बच्चे रात के समय नींद में बिस्तर गीला करते हैं यानी बिस्तर पर पेशाब (Bedwetting) कर देते हैं. इसे मेडिकल टर्म में बेड वेटिंग, नाइटटाइम इनकोन्टिनेन्स या नॉक्टर्नल एन्यूरिसिस भी कहते हैं. बहुत से बच्चे नींद में पेशाब कर देते हैं तो उठकर बेहद शर्मिंदा महसूस करते हैं. खासकर 7 साल से बड़े बच्चे का बिस्तर गीला करना चिंता का विषय हो सकता है. ऐसे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ऐसा नुस्खा बता रहे हैं जिससे बच्चे की बिस्तर गीला करने की दिक्कत दूर हो जाएगी. आप भी आजमाकर देख सकते हैं ये नुस्खा.
बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता है तो क्या करें
आचार्य बालकृष्ण ने अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि अगर बच्चा रात में सोते हुए पेशाब करता है तो उसे खजूर खिलाया जा सकता है. आचार्य का कहना है कि खजूर (Dates) के सेवन से बच्चे की बिस्तर गीला करने की आदत छूट जाती है. इसके लिए बच्चे को रात में 2 से 3 खजूर को दूध में हल्का पकाकर दिया जा सकता है. इस भीगे हुए खजूर को दूध के ही साथ लिया जाए तो बिस्तप गीला करने की आदत छूट जाती है.
इसके अलावा, खजूर को कूटकर भुने हुए काले तिल के साथ लड्डू बनाकर बच्चे को दिया जा सकता है. खजूर के लड्डू भी बार-बार पेशाब करने की आदत पर रोक लगाते हैं.
बिस्तर गीला करने वाले बच्चे को तिल और गुड़ के लड्डू भी खिलाए जा सकते हैं. तिल और गुड़ के लड्डू खाने के बाद बच्चे को देररात नींद में पेशाब नहीं आता है.
यह भी पढ़ें –छोटे बच्चों के दांतों को कैसे ब्रश करें? बच्चों की डेंटिस्ट ने बताया बेबी के दांत साफ करने की सही पॉजीशन क्या है
बच्चे के बिस्तर गीला करने के कारण
बच्चे की उम्र 7 साल से ज्यादा है तो बिस्तर गीला करने की आदत के पीछे ये कारण हो सकते हैं –
मूत्राशय छोटा होना – बच्चे का मूत्राशय यानी ब्लैडर छोटा होने पर रात में वह पेशाब को होल्ड नहीं कर पाता है.
फुल ब्लैडर का अंदाजा ना होना – कई बार बच्चे को इस बात का अंदाजा नहीं लग पाता कि उसका ब्लैडर पेशाब से भर गया है और वह पेशाब कर देता है.
हार्मोनल इंबैलेंस – बचपन में अगर हार्मोनल इंबैलेंस हो जाए तो उससे भी पेशाब की लीकेज (Urine Leakage) हो सकती है.
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन – पेशाब से जुड़े इंफेक्शन के कारण भी बच्चे बिस्तर गीला कर सकते हैं,
डायबिटीज – छोटे बच्चों में रात के समय बिस्तर गीला करने की आदत डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
नर्वस सिस्टम की परेशानी – यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के अलावा नर्वस सिस्टम में दिक्कत होने पर भी बच्चे रात के समय बिस्तर पर पेशाब कर सकते हैं.
स्ट्रेस या एंजाइटी – बच्चों में स्ट्रेस और एंजाइटी भी बिस्तर गीला करने की वजह हो सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
1 hr agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
2 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
16 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
18 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
21 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
21 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
23 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
1 day agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines