Bachchon Ki Naak Se Khoon Nikalna: आजकल के बच्चे बहुत ही ज्यादा शरारती हो गए हैं दिनभर न जाने कितनी शरारत करते हैं. ऐसे में बार बच्चों के नाक से अचानक खून निकलने लगता है. खून देखकर ज्यादातर पेरेंट्स घबराने लग जाते हैं. आमतौर पर यह समस्या बहुत गंभीर नहीं होती, क्योंकि एक्सपर्ट ऐसा होना नॉर्मल मानते हैं. हालांकि, अगर आपके बच्चे के बार-बार नाक से खून आए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एक्सपर्ट की भाषा में नाक से खून आने की समस्या को Epistaxis. कहा जाता है. इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर आप भी इसे बारे में विस्तार से नहीं जानते तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह दिखें ये आम लक्षण तो समझ जाएं हार्ट अटैक का है खतरा! इन संकेतों को कभी न करें नजरअंदाज
बच्चों की नाक में खून आने के कारण
कई रिसर्च के मुताबिक, बच्चों में यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे मौसम में बदलाव होने की वजह या नाक के अंदर सूखापन की वजह से या बार-बार नाक में उंगली डालना. आपके बच्चे के खून आने के क्या कारण हैं आइए जानते हैं.
- नाक में उंगली डालना- कई बार बच्चे खेलते वक्त नाक में उंगली डालते हैं. इससे नाक की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंच सकता है और खून आने लगता है.
- मौसम में बदलाव- ऐसा मौसम में बदलाव होने की वजह से होता है. कई बार गर्म और सूखे मौसम में नाक की अंदर की स्किन सूख जाती है.
- एलर्जी या सर्दी-जुकाम- बच्चे को नाक से खून जुकाम की वजह से नहीं हो सकता है. कई बार नाक की झिल्ली संवेदनशील हो जाती है, जिससे खून आने की संभावना बढ़ जाती है.
नाक से खून आने पर क्या करें?
अगर बच्चे की नाक से खून आने लगा है और आपको समझ नहीं आ रहा तो नीचे बताए गए टिप्स अपनाएं.
- सबसे पहले बच्चे को सीधा बैठाएं.
- फिर सिर को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं.
- नाक के नरम हिस्से को हल्के हाथ से 10 मिनट तक दबाकर रखें.
- नाक पर ठंडी पट्टी या बर्फ लगा सकते हैं.
यह परेशानी कब हो सकती है खतरनाक?
अगर बच्चे के नाक से खून बार-बार आए या लंबे समय तक बंद न हो, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें. खासतौर पर इन स्थितियों में सावधान रहना जरूरी है, जैसे-
लगातार खूब निकलना
- नाक के साथ-साथ मुंह से भी खून आना
- चक्कर आना
- कमजोरी महसूस होना
- चोट लगने के बाद लगातार खून आना
इसे भी पढ़ें- आंखों का सूजना किस बीमारी का लक्षण है? यहां जानिए किन दिक्कतों में फूली दिखती हैं आंखें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
6 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines