Bacchedani Kharab Hone ke lakshan: महिलाओं के शरीर में बच्चेदानी महत्वपूर्ण अंग है. इसमें होने वाले बदलाव हार्मोनल बैलेंस और पीरियड्स के स्वास्थ्य पर भी असर डालते हैं. इसलिए इसकी हेल्थ का खास ध्यान रखना चाहिए. वैसे ही आज की लाइफस्टाइल, खान-पान की आदतें और बढ़ता तनाव कई बार गर्भाशय से जुड़ी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं. अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- सात्विक आहार कैसे दे रहा लोगों को नई जिंदगी? पतंजलि से जानिए गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए क्यों जरूरी है यह पौष्टिक भोजन
बच्चेदानी में खराबी क्या होती है?
गर्भाशय में अगर आपको कुछ भी बदलाव दिखे जैसे सूजन, संक्रमण, फाइब्रॉइड, सिस्ट, एंडोमेट्रियोसिस या कैंसर आदि तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. बच्चादानी खराब होने से पीरियड्स में दिक्कत होने लगती है. ये समस्याएं हल्की से लेकर गंभीर तक हो सकती हैं.
बच्चेदानी में खराबी होने पर दिखते हैं ये लक्षण
- पीरियड्स का अनियमित होना- अगर आपके पीरियड समय पर नहीं आते, बहुत ज्यादा या बहुत कम ब्लीडिंग होती है. यह संकेत हो सकता है कि गर्भाशय में कोई समस्या है.
- पेट के निचले हिस्से में दर्द- बार-बार या लगातार निचले पेट में दर्द होना, खासकर पीरियड्स के दौरान, किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है.
- ज्यादा ब्लीडिंग या स्पॉटिंग- पीरियड्स के बीच में ब्लीडिंग होना या बहुत ज्यादा खून आना, बच्चेदानी की खराबी की ओर इशारा कर सकता है.
- सफेद पानी- अगर डिस्चार्ज में बदबू हो, रंग बदल जाए या बहुत ज्यादा मात्रा में हो, तो यह संक्रमण का संकेत हो सकता है.
- कमजोरी और थकान- लगातार ब्लीडिंग या हार्मोनल असंतुलन के कारण शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है.
- प्रेग्नेंसी में दिक्कत- बार-बार गर्भपात होना या गर्भधारण में समस्या आना भी बच्चेदानी की खराबी का लक्षण हो सकता है.
किन कारणों से होती है बच्चेदानी में खराबी?
- हार्मोनल असंतुलन होना
- मोटापा होना
- जंक फूड का सेवन
- संक्रमण होना
- स्ट्रेस लेना की वजह
- पीसीओडी की समस्या
कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?
अगर आपको ये लक्षण बार-बार महसूस हो रहे हैं. तो देर करना खतरनाक हो सकता है. आगे चलकर यह एक गंभीर समस्या बन सकती है.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में कभी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, रॉकेट की रफ्तार से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines