Baby Health Care Tips: रोज नहाना चाहिए, इस बारे में आपने हमेशा सुना होगा और शायद अपनी लाइफ में इसे फॉलो भी किया होगा, मगर क्या आप जानते हैं हमें अपने छोटे बच्चे और शिशुओं को रोजाना नहीं नहलाना चाहिए। दरअसल, इसका कारण है उनकी स्किन। जी हां, छोटे बच्चों की त्वचा बड़े लोगों जैसी नहीं होती है। इनकी बहुत नाजुक और हल्की त्वचा होती है, जिस पर गलत चीजों और क्रीम्स का इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है। यहां तक की गर्म पानी भी इनके लिए सही नहीं होता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
रांची के मीनाक्षी हॉस्पिटल्स के चीफ नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. रंजन कुमार एक प्राइवेट वेबसाइट से बातचीत में बताते हैं कि बच्चों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, उन्हें वयस्कों की स्किन से जोड़ना सही नहीं होगा। इसके अलावा, वे कुछ आम मिथकों के बारे में भी बताते हैं, जो माता-पिता को जरूर फॉलो करने चाहिए।
ये भी पढ़ें- भीगे कपड़े, गीले जूते और गंदा पानी…बारिश में भीगना न पड़ जाएगा भारी, अपनाएं ये जरूरी टिप्स
ये हैं कुछ मिथक, जो बच्चों की स्किन के बारे में प्रचलित है:-
सनस्क्रीन
हालांकि, सनस्क्रीन एक अच्छा प्रोडक्ट है लेकिन बच्चों को इसे संभलकर लगाना चाहिए। एक्सपर्ट बताते हैं कि छह महीने से कम वाले शिशुओं को तो सीधी सूरज की रोशनी से बिल्कुल दूर रखना चाहिए। वहीं, जब ये बच्चे 6 महीने से ज्यादा के हो जाए, तो इन्हें SPF 50 वाला सनस्क्रीन लगाकर घर से बाहर भेजे। ध्यान रहें, इन्हें बहुत अधिक सनस्क्रीन नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इनमें हानिकारक रसायन होते हैं।
रोज नहाना सही या नहीं
बड़ों को रोज नहाना चाहिए, मगर छोटे बच्चों को रोज नहाना चाहिए या नहीं। ये सवाल थोड़ा ट्रिकी है क्योंकि नहाना हाइजीन से जुड़ा है। एक्सपर्ट कहते हैं सर्दियों के मौसम में बच्चों को रोज नहलाने से परहेज करना चाहिए। मानसून में यदि बच्चों की सेहत सही है,तो नहला सकते हैं। मगर इस बात का ध्यान रखना है कि मौसम कोई भी हो हमें बच्चे को गुनगुने पानी और लो पैराबिन वाले साबुन का इस्तेमाल करें।
मॉइश्चराइजर यूज करें या नहीं
बच्चों की स्किन को लाइट और केमिकल फ्री मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। इनकी स्किन नाजुक होती है, जो तेजी से नमी को कम करती है। इसलिए, नेचुरल ऑयल की कमी से बचाने के लिए आप ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल और देसी घी जैसे प्राकृतिक मॉइश्चराइजर का भी यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रहा वायरल बीमारियों का खतरा, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
56 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines