Baby Genetic Traits: जब भी बच्चा पैदा होता है, तो लोग उसे हमेशा अपने माता-पिता की शकल और रंग से जोड़कर देखते हैं कि वह किस से ज्यादा मेल खाता है। कई बार आपने रिश्तेदारों को ये कहते हुए भी सुना होगा कि इसकी आंख पापा पर है और नाक मम्मी पर। हालांकि, बच्चे का संबंध माता-पिता से होता ही है, क्योंकि गर्भ में उसका विकास दोनों के डीएनए की मदद से ही होता है। लेकिन शरीर के अंगों की बात करें, तो शायद आप नहीं जानते होंगे कि बच्चों के कौन से अंग पिता से मिले होते हैं। आज हमारी इस रिपोर्ट में यह भी जान लीजिए।
पिता से मिलती हैं ये चीजें
पिता का व्यक्तित्व और आनुवंशिक गुण बच्चे पर गहरा प्रभाव डालता है। एक रिसर्च के अनुसार, कुछ अंग ऐसे होते हैं जो बच्चों को खासतौर पर पिता से मिलते हैं। इनमें शारीरिक लक्षण से लेकर स्वभाव और हेल्थ से जुड़ी कई बातें शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
1. आंखों का रंग और आकार
बच्चों की आंखों का रंग, आकार और उनकी बनावट, ये सभी चीजें पिता के जीन से प्राप्त होती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये चीजें अक्सर पिता से ही उनमें आती हैं।
2. बालों की बनावट और हेयर फॉल
आपके बाल घुंघराले होंगे या सीधे होंगे, इस बात का संबंध आपके पिता के जीन्स से ही होता है। इतना ही नहीं, अगर आप हेयर फॉल या गंजेपन की समस्या से परेशान हैं, तो यह भी आपको पिता से ही अनुवांशिकी में मिलता है।
3. स्वभाव
बच्चों में सोचने-समझने की क्षमता, किसी चीज को सीखने और समझने की आदत से लेकर स्वभाव पर पिता की भूमिका अहम रोल प्ले करती है।
फोटो क्रेडिट-freepik
4. हाइट
बच्चे की हाइट, शरीर की बनावट और कई बार वजन के मापदंड में भी पिता के जीन्स का बड़ा योगदान होता है।
5. डिंपल और फेस क्वालिटी
फेस पर डिंपल बनना, नाक का आकार, और हंसने का तरीका भी पिता से ही बच्चों में आ सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया में पब्लिश एक रिपोर्ट की मानें तो, जबड़े और होंठों की बनावट भी पापा के जीन्स का ही कमाल होता है।
6. हेल्थ प्रॉब्लम्स
बच्चों को जेनेटिक्स में बीमारियां मिलती हैं। इसका संबंध पिता की सेहत से ही होता है। हेल्थ रिसर्चर्स का मानना है कि हृदय संबंधी बीमारियां या कोई अन्य अनुवांशिक डिजीज, पिता से ही बच्चों में आ सकती हैं।
7. मैथ्स की क्वालिटी
यह मिथ तो भारतीय घरों में काफी कॉमन है। कहते हैं कि बच्चों का गणित के विषय में कितना इंटरेस्ट है और कितना नहीं, यह बात पिता के जीन्स ही डिसाइड करते हैं।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 hr agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
18 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
21 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines