Baby Care Tips: 6 महीने तक बच्चों को एक दिन में कितना पानी पिलाना सही? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Baby Care Tips: हाइड्रेशन हर किसी के लिए जरूरी होती है, फिर चाहे वो मैच्योर इंसान हो या फिर नवजात शिशु। मगर दोनों में अंतर इस बात का होता है कि दोनों की पानी पीने की केपिसिटी अलग-अलग होती है। अगर वे उस हिसाब से पानी न पिएं तो यह नुकसानदायक हो सकता है। छोटे बच्चों को कितना पानी पिलाना चाहिए, जानें डॉक्टर से।

Baby Care Tips

Baby Care Tips

Baby Care Tips: पानी इंसानों के लिए जरूरी होता है, ऐसा आपने अक्सर सुना होगा। पानी हाइड्रेशन बनाए रखने का काम करता है, हर किसी को पानी की आवश्यकता होती है लेकिन हर किसी के शरीर को सही मात्रा में ही पानी देना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पानी की मात्रा कम होना भी हानिकारक होता है और अगर ज्यादा हो जाए, तो यह भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। छोटे बच्चे या नवजात शिशुओं को भी पानी पिलाया जाता है। मगर छोटे बच्चों को कितना पानी पिलाना चाहिए, यह जानते हैं? चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एनएचएस सर्जन और हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर करण राजन ने बताया है कि अगर हम छोटे बच्चों को जो मां के दूध पर ही निर्भर करते हैं, उन्हें अगर अधिक पानी पिला दिया जाए तो उन्हें कई रोग हो सकते हैं, उनके अंग भी फेल हो सकते हैं। उनके वीडियो में इस बात पर फोकस किया गया है कि हमें बच्चों को ज्यादा पानी नहीं पिलाना चाहिए क्योंकि इससे उनकी बॉडी ओवर हाइड्रेटिड हो जाती है। वे कहती हैं स्तनपान करने वालों शिशुओं को अधिक भोजन या पानी की जरूरत नहीं होती है, खासतौर पर 6 महीने से कम उम्र के लोगों को।

विज्ञापन

कैसे पिलाएं पानी?

डॉक्टर अपने वीडियो के जरिए बताती हैं कि बच्चों को हमें साफ और ठंडे पानी को उबालने के बाद सिर्फ कुछ-कुछ बूंदों में पिलाना चाहिए। अगर उन्हें ज्यादा पानी पिलाया जाए, तो इससे उनकी किडनी डैमेज हो सकती है। बच्चों की किडनी उतनी मजबूत नहीं होती है कि ज्यादा पानी फिल्टर कर सके। ब्रेस्ट मिल्क में भी 87% पानी होता है। वहीं, फॉर्मूलेटिड मिल्क में भी 85% पानी होता है। हालांकि, पोषक तत्वों से भरपूर इन दोनों दूध को पीने से सेहत को फायदा होता है लेकिन पानी की मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

babycare tips

अन्य टिप्स

  • बच्चे को 15 से 20 ml पानी पिलाना चाहिए।
  • बच्चों को दूध वाली बोतल से पानी पिलाना सही रहता है।
  • दस्त या बुखार होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर पानी पिलाना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ