Baba Vanga Death Cause: किस बीमारी से हुई थी बाबा वेंगा की मौत, क्या आप जानते हैं Baba Vanga को यह रोग था

Baba Vanga Death Cause: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर अक्सर बात की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाबा वेंगा को कौन सी बीमारी थी जो उनकी मृत्यु की वजह बनी थी? यहां जानिए बाबा वेंगा को हुई बीमारी के बारे में.

Baba Vanga Predictions

Baba Vanga Predictions: किस बीमारी से जूझ रही थीं बाबा वेंगा?

Baba Vanga Cause Of Death: वेंजेलिया पांडेवा गुशटेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) को दुनिया बाबा वेंगा के नाम से जानती है. बुल्गेरिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga) रहस्यवादी, चिकित्सक और भविष्यकर्ता थीं जिन्होंने भविष्य को लेकर कई दावे किए थे और लोगो का मानना है कि ये दावे सच साबित हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी आपने बाबा वेंगा की भविष्यवाणी (Baba Vanga Predictions) सुनी होगी. लेकिन, क्या आप जानते हैं बाबा वेंगा की मृत्यु कैसे हुई थी? यहां जानिए किस बीमारी को बाबा वेंगा की मौत की वजह माना जाता है.

विज्ञापन

बाबा वेंगा की मुत्यु की वजह | Baba Vanga Death Cause

बाबा वेंगा के बारे में बताया जाता है कि बाबा वेंगा जब 12 साल की थीं तो उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी. कहा जाता है कि बाबा वेंगा को उनकी शक्तियां बिजली की चपेट में आने के बाद मिली थीं. वहीं, विकिपीडिया के अनुसार, बाबा वेंगा की मृत्यु 11 अगस्त, 1996 में हुई थी. बाबा वेंगा की मौत की वजह ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) बताई जाती है. ब्रेस्ट कैंसर यानी स्तन कैंसर स्तन में होने वाला कैंसर है.

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर क्या होता है

विज्ञापन

स्तन में होने वाले कैंसर को स्तन कैंसर कहते हैं. स्तन कैंसर महिला या पुरुष किसी को भी हो सकता है. स्तन का कैंसर कितना गंभीर है यह कैंसर की जांच के बाद पता चलता है कि कैंसर कितना फैला है और किस इलाज से इसे ठीक किया जा सकता है. कई बार ब्रेस्ट कैंसर शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक भी फैल जाता है.

ब्रेस्ट कैंसर के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन
  • ब्रेस्ट कैंसर होने पर छाती या स्तन पर गांठे नजर आने लगती हैं या हाथ लगाने पर महसूस होती हैं. ये गांठें बगलों में भी हो सकती हैं.
  • स्तन के आकार में फर्क नजर आ सकता है. एक स्तन दूसरे स्तन से छोटा दिख सकता है.
  • स्तन के रंग में बदलाव नजर आता है.
  • निप्पल के रंग में बदलाव दिखता है.
  • स्तन पर रैश या कोई निशान दिख सकता है.
  • अगर स्तन पर सूजन नजर आए, बगलों में दर्द हो या निप्पल में दर्द हो तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए अंजीर खाने के फायदे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ