Baba Ramdev Tips: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए अच्छे कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है, लेकिन कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर समस्या होती है. गंदा कॉलेस्ट्रोल यानी LDL का बढ़ना एक साइलेंट किलर की तरह है जो हार्ट अटैक तक की वजह बन सकता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) धमनियों में जमने लगता है और इसे समय रहते कम ना किया जाए तो यह ब्लड फ्लो को बाधित करने लगता है. ऐसे में गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करना बेहद जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं योगगुरु बाबा रामदेव. कॉलेस्ट्रोल को किन घरेलू नुस्खों से कम किया जा सकता है और कौन से योग कॉलेस्ट्रोल कम करने में असरदार होते हैं, जानिए यहां.
बाबा रामदेव ने बताया कैसे कम होगा गंदा कॉलेस्ट्रोल
बाबा रामदेव बताते हैं कि लोगों में श्रम बहुत कम हो गया है, वे एक्सरसाइज नहीं करते ज्यादा हिलते-डुलते नहीं हैं जिससे शरीर का कॉलेस्ट्रोल बढ़ता है. इसके अलावा, तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने पर भी कॉलेस्ट्रोल कंट्रोल से बाहर चला जाता है. ट्रांस फैट्स के सेवन से भी कॉलेस्ट्रोल लगातार बढ़ता है. ऐसे में बाबा रामदेव की सलाह है कि गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए मिश्रित अनाज खाएं, जैसे गेंहू, सोयाबीन, चना, ज्वार, बाजरा, मकई, चौलाई और सिंघाड़े से बने आटे का प्रयोग करें. इन आटों को मिलाकर या इनमें से 2-3 आटे को मिलाकर रोटियां बनाकर खाने पर हाई कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है.
हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) को कम करने के लिए दलिया भी खाया जा सकता है. दलिया फाइबर से भरपूर होता है और कॉलेस्ट्रोल को कम करने के साथ ही शरीर का वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है. इसके फायदे डायबिटीज के मरीजों को भी मिलते हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि अपने खानपान पर कंट्रोल रखें और बाहर का खाने से परहेज करें, कॉलेस्ट्रोल नहीं बढ़ेगा.
जरूर पिएं लौकी का जूस
गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए लौकी का जूस बेहतरीन होता है. बाबा रामदेव की सलाह है कि कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से परेशान लोगों को लौकी का जूस जरूर पीना चाहिए. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि लौकी कड़वी ना हो और स्वाद में अच्छी लगे.
प्राणायाम करने पर मिलेगा फायदा
कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए कपालभाति प्राणायाम जरूर करें. 15 से 30 मिनट तक नियमित रूप से कपालभाति प्राणायाम करें. अनुलोम-विलोम करने पर भी कॉलेस्ट्रोल नियंत्रित होता है.
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं
- कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर पैरों में दर्द रहने लगता है. ऐसा ब्लड फ्लो सही तरह से ना होने पर होता है.
- आंखों के आस-पास पीले धब्बे नजर आ सकते हैं.
- थोड़ा सा भी चलने-फिरने पर सांस फूलने लगती है और बेचैनी होती है.
- बार-बार जबड़े में दर्द होता है.
- मोटापा बढ़ने लगता है.
यह भी पढ़ें – करी पत्ते खाने पर इस बीमारी में मिलता है लाभ, आचार्य बालकृष्ण ने बताए Curry Leaves के फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 hr agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 hr agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines