हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सलाद में इसे खाने से न होगा कैंसर न स्टोन, Baba Ramdev ने गिनाए फायदे-नुकसान

Baba Ramdev Health Tips: मूली फायदेमंद सब्जी है। सर्दियों के सीजन में इसे खाना काफी लाभदायक होगा, लेकिन इस सब्जी को खाने का भी एक तरीका होता है। आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं मूली के फायदों और खाने के तरीके के बारे में।

विज्ञापन

Baba Ramdev Health Tips: मूली एक लो कैलोरी वेजिटेबल है, जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इस सब्जी में आयरन, प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है। मूली में मैंग्नीज, पोटेशियम और फॉलिक एसिड भी होता है, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। स्वामी रामदेव भी अपने लेटेस्ट वीडियो में मूली के हेल्थ बेनेफिट्स गिनवा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे।

स्वामी रामदेव अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पेज पर सेहत से जुड़ी टिप्स को वीडियो के माध्यम से शेयर करते रहते हैं। मूली के बारे में भी उन्होंने कई फायदे बताए हैं।

ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत

विज्ञापन

मूली खाने से दूर होंगे ये रोग

स्वामी रामदेव बताते हैं, जो सुबह मूली खाएगा उसे कभी भी:

  • लिवर डिजीज नहीं होंगे।
  • किडनी स्टोन की समस्या कभी नहीं होगी।
  • लिवर, किडनी, पैनक्रियास से लेकर हर प्रकार के कैंसर से बचाव में मदद मिलेगी।
  • मूली सुबह के समय खाने से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होगी।

सुबह खाली पेट मूली खाने के अन्य फायदे

  • सुबह के समय खाली पेट मूली खाने से शरीर में सूजन की कमी दूर हो सकती है।
  • सुबह मूली खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
  • मूली में कई प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं, इसलिए सुबह इसे रोजाना खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

इस समय कभी न खाएं मूली

स्वामी रामदेव बताते हैं कि हमें कभी भी रात के समय मूली नहीं खानी चाहिए क्योंकि इससे सिर में वाद बढ़ जाता है। मूली आयरन का सोर्स है, रात के समय इसे खाने से पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रात को मूली खाने से ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है। रात के समय मूली खाने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

मूली के पत्ते भी फायदेमंद

स्वामी रामदेव बताते हैं कि मूली के पत्ते भी फायदेमंद होते हैं, हमें इनके पत्तों का भी सेवन करना चाहिए। मूली के पत्तों का जूस पीने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डाइजेशन इंप्रूव करने के लिए भी मूली के पत्तों का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola