हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्वामी रामदेव ने सुझाया बेहतर नींद का फार्मूला, इस फूड को खाने से अनिद्रा की समस्या होगी दूर

आजकल युवाओं में नींद न आने की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बिना गोलियों के रात के समय सोना ही मुश्किल हो जाता है। स्वामी रामदेव के इस स्वादिष्ट उपाय की मदद से आपको हर रात आएगी जबरदस्त नींद।

विज्ञापन
Baba Ramdev Health Tips

युवा हो या बच्चे, आजकल हर कोई नींद की समस्या से इतने ज्यादा परेशान हो गए हैं कि उन्हें रातों को तो बिल्कुल नींद नहीं आती है। हालांकि, इसके पीछे एक कारण लाइफस्टाइल का खराब होना और रात को देर तक फोन का इस्तेमाल करना भी है। युवाओं की लाइफ में स्ट्रेस इतना हो गया है कि चिंता के कारण न जानते हुए भी वे चिंता में रहते हैं। रात को सुकून भरी नींद आ सके इसके लिए आजकल लोगों के पास नींद की गोलियों के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे कई सप्लीमेंट्स बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें खाते ही नींद आ जाती है लेकिन इनमें कई प्रकार के साइड-इफेक्ट्स होते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। चलिए आपको बताते हैं स्वामी रामदेव का ऐसा उपाय जिसकी मदद से रोज रात को आप मीठा भी खाएंगे और चैन से सो भी पाएंगे।

ये भी पढ़ें-Acidity के मरीजों को भी हो सकता है कैंसर! एक्सपर्ट का दावा कितना सही?

स्वामी रामदेव ने दिया नुस्खा

बाबा रामदेव बताते हैं कि अनिद्रा की समस्याओं से आजकल करोड़ों लोग परेशान हैं। किसी को पर्सनल लाइफ में परेशानी की वजह से नींद नहीं आ रही है, तो किसी को करियर की चिंता है। युवाओं में नींद न आने की समस्या का जबरदस्त उपाय है पोस्त दाने की खीर।

विज्ञापन

पोस्त दाने के फायदे

स्वामी रामदेव कहते हैं कि पोस्त दाना में फाइबर, प्रोटीन और कार्ब्स पाए जाते हैं। नींद की समस्या का हल पाने के लिए इसके दानों को खाया जाता है। यह एक आयुर्वेदिक तरीका है। पोस्त के दानों को खाने से थकान, कमजोरी और थकान भी दूर होती है।

कैसे बनाएं खीर?

पोस्त की खीर बनाने के लिए आपको मखाने भी लेने होंगे। मखाने भी कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम जैसे तत्वों का सोर्स हैं। इसे खाने से भी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। खीर बनाने के लिए आपको गाय के दूध में पोस्त दाना और मखाना मिलाकर बनाना होगा। इसमें मीठा शामिल करने के लिए शहद या देसी खांड का इस्तेमाल करें। इस खीर को सभी लोग खा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- खराब ओरल हाइजीन का न्यूरो सिस्टम पर क्या असर पड़ता है?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola