बाबा रामदेव से सीखें, हाथ से कैसे ठीक करें दर्द? इन 5 टिप्स से जानें कैसे काम करता एक्यूप्रेशर
स्वामी रामदेव लोगों के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं। वे आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों की मदद से बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं। उन्होंने एक्यूप्रेशर से बीमारियों से बचाव के बारे में बताया है। आइए जानते हैं।
एक्यूप्रेशर एक इलाज करने की पुरानी पद्धति है, जिसमें शरीर के कुछ खास पॉइंट्स को प्रेस करके दर्द को दूर किया जाता है। इस प्रैक्टिस को मॉडर्न वर्ल्ड में भी काफी लोकप्रियता मिल रही है। यह पारंपरिक और आयुर्वेदिक तरीके से उपचार करने का तरीका है, जो काफी लाभदायक माना जाता है। इस प्रकार की थेरेपी से दुनियाभर के लोग अपना इलाज कर रहे हैं। एक्यूप्रेशर की मदद से स्ट्रेस, अनिद्रा और तनाव की समस्या में भी लाभ मिलता है। स्वामी रामदेव ने अपने एक वीडियो में बताया है कि कैसे एक्यूप्रेशर की मदद से हम एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
क्या कहते हैं स्वामी रामदेव?
स्वामी रामदेव कहते हैं कि हमारा शरीर ऊर्जा मांगता है ताकि कार्यों को कर सके। डाइट के अलावा, अगर कुछ सही आदतों का पालन भी किया जाए तो भी गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। एक्यूप्रेशर से मधुमेह, थायरॉइड, आंखों की समस्या और कार्डियो प्रॉब्लम में भी राहत पाई जा सकती है।
1. रोजाना सुबह 2 मिनट दोनों हाथों से जोर-जोर तालियां बजाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और दिमाग को रिलैक्स मिलता है।
---विज्ञापन---
2. थायरॉइड के लिए कपालभाति के साथ-साथ दोनों हाथों के अंगूठे के नीचे 2-2 मिनट तक प्रेशर देने से इस प्रॉब्लम को दूर करने में मदद मिलती है। ये लोग साथ में मेथी दाने का पानी भी पी सकते हैं।
3. आंखों की समस्या के लिए अनामिका (Index Finger) उंगली और बीच (Middle Finger) की उंगली के नीचे बीच के हिस्से पर प्रेशर डालें। ऐसा करने से चश्मे का नंबर भी कम हो सकता है। इन लोगों को अपनी डाइट में आंवला और नींबू जैसे फलों को भी खाना चाहिए।
---विज्ञापन---
4. कान में दर्द की समस्या रहती है तो आप सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से पर प्रेशर कर सकते हैं। इससे वहां होने वाले दर्द की समस्या भी दूर होगी और सुनने की क्षमता भी बढ़ेगी।
5. दिल के रोगी क्या करें- अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल या फिर दिल की बीमारियों का जोखिम रहता है, तो वह भी छोटी उंगली के थोड़ा नीचे वाले हिस्से में प्रेशर करेंगे तो कार्डियो प्रॉब्लम्स से राहत मिलेगी।
---विज्ञापन---
एक्यूप्रेशर कैसे करें?
एक्यूप्रेशर में आपको अपने अंगूठे की मदद से पॉइंट्स पर हल्का-हल्का सर्कुलर मोशन करना होता है, जिससे स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। अर्थराइटिस के मरीजों को भी इस प्रैक्टिस को रोजाना फॉलो करना चाहिए।