हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्वामी रामदेव के इस डाइट प्लान से दूर भागेगी ठंड, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

Baba Ramdev Health Tips: इम्यूनिटी कमजोर होने से हम तुरंत बीमार पड़ जाते हैं। इससे बचने के लिए डाइट का बढ़िया होना जरूरी है। अगर हमारे खाने में अच्छी चीजें नहीं होंगी, तो इम्यूनिटी का कमजोर होना तय है। स्वामी रामदेव के इस डाइट प्लान से फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
baba ramdev health tips

Baba Ramdev Health Tips: ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में मौसमी बीमारियां होना भी तय है। तापमान गिरने से सर्दी-खांसी, वायरल इन्फेक्शन या बुखार हो सकता है। इन सबका एक कारण कमजोर इम्यूनिटी भी है। अगर आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो आप जल्दी-जल्दी बीमार हो सकते हैं। स्वामी रामदेव ने सर्दियों में ठंड को दूर भगाने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए एक हेल्दी डाइट प्लान शेयर किया है।

इस इम्यूनिटी बूस्टर डाइट प्लान के बारे में हमें योगगुरु स्वामी रामदेव ने बताया है। वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सेहत और योग से संबंधित टिप्स लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

क्या है यह डाइट प्लान?

स्वामी रामदेव के अनुसार, इस डाइट प्लान में 5 हरे साग शामिल हैं। ये साग हैं- मेथी, पालक, चौलाई का साग, सरसों का साग और बथुए का साग।

  • मेथी साग के फायदे- ये हरे पत्ते आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं।
  • पालक के फायदे- इस साग में भी आयरन और फोलेट होता है।
  • चौलाई का साग- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए यह साग खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है।
  • सरसों का साग- सर्दी के मौसम में इस साग को ऊर्जा का सोर्स माना जाता है।
  • बथुए का साग- इस साग में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी के लिए जरूरी है।

कैसे खाएं?

स्वामी रामदेव बताते हैं कि वे इन सभी सागों का पेस्ट बनाते हैं, उसके बाद देसी घी में हींग और लहसुन-प्याज के साथ छौंक कर खाते हैं।

विज्ञापन

रागी और बाजरा जैसे मोटे अनाज की रोटी खाना फायदेमंद होगा। सर्दियों में इसके आटे की रोटियां खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है। सर्दियों में साग के साथ इन आटे की रोटियों का स्वाद भी जबरदस्त लगता है। स्वामी रामदेव अजवाइन को भी अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

डेयरी फूड्स का सेवन करें

देसी घी, गाय का दूध, दही और छाछ पीना भी फायदेमंद होगा। बथुए का रायता बनाकर इन दिनों खाना फायदेमंद भी होगा और इसका टेस्ट भी बढ़िया होता है। बथुए के रायते में नमक की जरूरत नहीं होती है फिर भी डालना हो, तो सेंधा नमक यूज कर सकते हैं। दूध में केसर मिलाकर पी सकते हैं।

विज्ञापन

और क्या खाएं?

इसके अलावा, स्वामी रामदेव मूंगफली, गुड़, तिल और नट्स को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola