हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेट की चर्बी हो जाएगी छूमंतर, बाबा रामदेव के बताए ये योगासन रूटीन में करें शामिल

Belly Fat Yogasan: अगर आप बिना जिम और महंगे ट्रीटमेंट के पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो योगासन को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं. इस लेख में बताए गए योग बहुत ही जल्दी आपके पेट को अंदर करने का काम करेंगे. बस आपको इन योगासन को करने का सही तरीका पता होना चाहिए.

विज्ञापन
पेट की चर्बी कम करने वाले योगासन. Image Credit- News24

Belly Fat Yoga Asanas: मोटापा किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं लगता और अगर पेट बाहर निकल जाए तो पर्सनैलिटी बेहद बेकार लगती है. हालांकि, मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग डाइटिंग करना शुरू कर देते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप बिना जिम और महंगे ट्रीटमेंट के पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो योगासन को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं. योग करने से पेट की चर्बी काफी हद तक कम हो जाती है. हम आपको बाबा रामदेव के बताए टिप्स साझा कर रहे हैं, जिसे नियमित रूप से करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, पाचन में सुधार होता है और धीरे-धीरे बेली फैट कम होने लगता है. आइए इस लेख में पेट की चर्बी को कम करने वाले योगासन के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है.  

इसे भी पढ़ें- Swaasa AI App: खांसी रिकॉर्ड करें और पाएं फेफड़ों की हेल्थ रिपोर्ट, AIIMS ने इस AI ऐप को दी मंजूरी, यहां जानिए कैसे काम करता है काम

पेट की चर्बी कम करने वाले योगासन 

कपालभाति- पेट की चर्बी को कम करने के लिए कपालभाति बहुत ही मददगार साबित हो सकता है. इसे करने के लिए सीधे बैठकर गहरी सांस लें और फिर पेट को अंदर खींचते हुए सांस को बाहर की ओर छोड़ें. इस प्रोसेस को लगभग 5 मिनट तक करें. इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है.
भुजंगासन- यह लोग ना सिर्फ पेट की चर्बी कम करने का काम करता है, बल्कि कमर के पास जमा फैट को भी कम करता है. इसे करने के लिए आपको पेट के बल लेटना होगा और हथेलियों को कंधों के पास रखना होगा. इसके बाद, सांस लेते हुए शरीर के आगे वाले हिस्से को ऊपर की ओर उठाना होगा.
पवनमुक्तासन- पेट की चर्बी घटाने के साथ-साथ गैस या पेट फूलने की समस्या को भी कम करने का काम करता है. इसे करने के लिए आपको पीठ के बल लेटना होगा और एक या दोनों घुटनों को मोड़कर पेट की तरफ ले जाना होगा. फिर हाथों से पकड़कर 20 सेकंड तक रखना होगा.
नौकासन- आप रोजाना नौकासन को अपने रूटीन में शामिल करें. इसे करने से बहुत ही तेजी से बैली फैट कम हो जाएगा और आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसे करने के लिए
पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथ-पैर और सिर को एक साथ ऊपर उठाएं. ऐसा करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.
धनुरासन- इसे रोजाना करने से शरीर को लचीलापन मिलता है और पेट पर खिंचाव पैदा होता है. लगातार करने से पेट की चर्बी घटने लग जाती है. इस योग को करने के लिए आपको पेट के बल लेटना होगा और अपने पैरों को मोड़कर हाथों से पकड़ना होगा. फिर सांस लेते हुए शरीर को धनुष की तरह उठाना होगा. इससे पेट, जांघ और कमर का फैट कम करने में मदद मिलती है. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- दांत के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं? रसोई की यह एक चीज खींचकर निकाल देगी सारा दर्द
 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola