Dizziness And Ear: अचानक से करवट लेने पर चक्कर आने का संबंध कान से होता है. कान की ही वजह से व्यक्ति का बैलेंस भी बिगड़ सकता है. लेकिन, भला कान और चक्कर आना एकदूसरे से कैसे जुड़े हो सकते हैं? इसी बारे में बता रही हैं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके इस बारे में बताया है. ऐसे में आप भी जानिए चक्कर आने (Chakkar Aana) का कान से क्या संबंध होता है.
यह भी पढ़ें – लीकी गट सिंड्रोम के क्या लक्षण हैं? जानिए कैसे पता चलेगा आंतों में हो गया है छेद
कान की वजह से क्यों आते हैं चक्कर
डॉ. प्रियंका सहरावत बताती हैं कि अगर आपको कभी एकदम से करवट लेते हुए चक्कर आता है या सिर घूम जाता है तो यह वर्टाइगो (Vertigo) हो सकता है. डॉक्टर बताती हैं कि कान के अंदर एक नली होती है जो बॉक्स जैसी कैविटी के जरिए मिडल इयर से जुड़ी हुई होती है. इस मिडल इयर के अंदर होता है इनर इयर (Inner Ear) यानी अंदर वाला कान. इसमें गोल-गोल नलियां होती हैं जिनमें फ्लुइड भरा होता है और छोटे-छोटे ओटोलिड्स होते हैं जिन्हें स्टोन्स कहा जाता है. इस इनर इयर से दिमाग को 2 नर्व फाइबर कनेक्ट करती हैं जिनमें से एक का काम बैलेंस बनाना और दूसरी का काम सुनने में मदद करना होता है.
अगर आपको कभी भी कोई ऐसी दिक्कत होती है जिसमें इनर इयर का फ्लुइड का प्रेशर बढ़ गया है या किसी झटके या ट्रॉमा की वजह से इन ओटोलिड्स की पॉजीशन चेंज हो गई है या फिर बैलेंस वाली नर्व में इंफ्लेमेशन होना या जिस हिस्से से यह दिमाग से जुड़ा है उसमें कोई दिक्कत होती है तो वर्टाइगो हो सकता है और चक्कर आने लगते हैं.
कान की वजह से चक्कर आने पर क्या करें
अगर आपको वर्टाइगो है तो आपको कान विशेषज्ञ यानी ENT और न्यूरोलॉजिस्ट दोनों से संपर्क करना चाहिए. लेकिन, अगर आपको करवट लेने पर या हिलने-डुलने पर चक्कर आ रहे हैं तो आपको कान के डॉक्टर से पहले संपर्क करना चाहिए और फिर उसके बाद न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए.
वर्टाइगो के क्या लक्षण होते हैं
- वर्टाइगो में चक्कर आता है तो ऐसा लगता है जैसे आस-पास की हर चीज घूम रही है, इसमें सिर घूमने लगता है.
- हल्का सा भी हिलने-डुलने से चक्कर आने लगता है.
- कान के अंदर से आवाज आती हुई सी महसूस होती है.
- शरीर का बैलेंस बिगड़ने लगता है और सीधा चलने में दिक्कत आती है.
- कान में झनझनाहट और दर्द महसूस हो सकता है.
यह भी पढ़ें – लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? यहां देखिए Liver Cancer डाइट प्लान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
6 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
9 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
10 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
11 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
12 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
15 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines