पेट हो जाए खराब तो घबराएं नहीं, ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे देंगे दवा से भी तेज राहत

अक्सर लोगों का अचानक पेट खराब हो जाता है, जिस कारण उन्हें दिनभर में कई बार टॉयलेट का चक्कर लगाना पड़ जाता है. इस स्टोरी में हम आपको 5 प्रभावी आयुर्वेदिक नुस्खे बताएंगे, जो आपको जल्द राहत दिला सकते हैं.

Ayurvedic Remedies For Stomach

पेट में होने वाली दिक्कत से कैसे पाएं आराम?

गलत खानपान, ज्यादा मसालेदार या बाहर का खाना खाने से अक्सर पेट खराब हो जाता है. इससे दस्त, पेट दर्द, मरोड़ और गैस जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. आयुर्वेद के अनुसार ये समस्याएं पाचन अग्नि यानी पाचन शक्ति के असंतुलन के कारण होती हैं. समय पर ध्यान न देने पर कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है. ऐसे में हम आपको आसान और जल्दी राहत पहुंचाने वाले 5 आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो दवाओं से पहले बहुत कारगर साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सौंफ और मिश्री का काढ़ा करेगा पेट को शांत

पेट खराब होने पर सौंफ और मिश्री का काढ़ा बेहद असरदार माना जाता है. सौंफ पाचन सुधारती है और मिश्री पेट की जलन को कम करती है. इसे बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ और थोड़ी मिश्री उबालकर उसे छानकर पी लें. इससे दस्त, गैस और पेट दर्द में जल्दी राहत मिल सकती है.

अदरक और शहद

विज्ञापन

अदरक आयुर्वेद में पेट के लिए औषधि की तरह काम करता है. यह सूजन कम करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. इस इस्तेमाल में लेने के लिए आधा चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन कर लें. इससे पेट की मरोड़ और भारीपन कम होने में मदद मिल सकती है.

पुदीना और धनिया का जूस

विज्ञापन

पुदीना पेट को ठंडक देता है और आराम पहुंचाता है, जबकि धनिया शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है. इसे इस्तेमाल करना आसान है, इसके लिए आपको ताजे पुदीने और धनिया की पत्तियों को पानी के साथ ब्लेंड करके छान लें और दिन में एक से दो बार पी लें.

दही और अजवाइन

विज्ञापन

दही और अजवाइन भी आपकी मदद कर सकता है. दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पेट की सेहत सुधारते हैं. दस्त होने पर भी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दही में अजवाइन मिलाकर खाने की सलाह देते हैं. इस सेवन में लाने के लिए आधा कटोरी ताजे दही में एक चुटकी भुनी अजवाइन और थोड़ा काला नमक मिलाकर खाएं. यह उपाय डायरिया, गैस और पेट की जलन में तेजी से आराम देता है.

त्रिफला चूर्ण भी मददगार

विज्ञापन

त्रिफला चूर्ण आंवला, हरड़ और बहेड़ा से बना आयुर्वेदिक उपाय है. यह पाचन को मजबूत करता है और पेट साफ रखने में मदद करता है. हल्की पेट गड़बड़ी होने पर रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट साफ रहता है, पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट की गड़बड़ी जल्दी ठीक होती है. हालांकि, त्रिफला चूर्ण लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ