हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

21 दिन गेहूं की रोटी न खाने से शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, डॉक्टर से जानें सही विकल्प

Avoid Wheat Roti For 21 Days: हमारे घरों में गेहूं के आटे की रोटियां रोजाना पकाई और खाई जाती है। मगर क्या आप जानते हैं इस आटे की रोटी हमारी सेहत को लाभ से ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है? हाल ही में कैंसर एक्सपर्ट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जो सभी लोगों को जरूर जानना चाहिए।

विज्ञापन

Avoid Wheat Roti For 21 Days: गेहूं के आटे की रोटी लगभग भारत के हर घर में बनाई जाती है। इसकी रोटियां सालों से लोग खाते आ रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हमारे शरीर के लिए उतना लाभकारी नहीं है जितना हम इसे समझते हैं। गेहूं भले ही पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है लेकिन यह भी सच है कि इसे खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल स्पाइक हो जाता है। गेहूं की रोटी जल्दी नहीं पचती है, जिस कारण ये डाइजेशन को बिगाड़ सकते हैं। कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्ण कहते हैं कि यदि कोई 21 दिनों तक गेहूं छोड़ देते हैं तो वे कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं।

क्यों न खाएं गेहूं की रोटी?

दिल्ली के मशहूर कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्ण एक पॉडकास्ट शो पर बताते हैं कि हमें अगर अपनी हेल्थ पर फोकस रखना है तो आपको सबसे पहले अपनी डाइट को बदलने की जरूरत होती है। डाइट में सबसे जरूरी होता है अनाज। इसमें सबसे हानिकारक अनाज गेहूं माना जाता है। अगर हम सिर्फ 21 दिनों तक गेहूं न खाएं तो पूरे शरीर में बदलाव दिखेगा।

ये भी पढ़ें- Vitamin C: शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-सी? कमी के लक्षण क्या और किन रोगों से करता है बचाव

गेहूं के नुकसान जानिए

एक्सपर्ट बताते हैं गेहूं खाने से लोगों को इंफ्लेमेशन की समस्या होती है। इंफ्लेमेशन यानी शरीर में सूजन की समस्या होना। कई लोगों को पता भी नहीं होता है कि उन्हें गेहूं की एलर्जी है, जिस वजह से उन्हें आगे चलकर समस्या होती है। गेहूं ग्लूटेन से भरपूर होता है। ऐसे में इन लोगों को पेट में, चेहरे पर और फिर हाथों-पैरों में सूजन होती है। इन्हें गैस की समस्या हो सकती है और पूरे दिन थकान लगती रहेगी।

क्या खाना चाहिए?

डॉक्टर कहते हैं कि गेहूं की जगह मोटे अनाज की रोटियां खा सकते हैं। रागी या बाजरा खा सकते हैं। इन्हें खाने से आप देखेंगे कि आपकी फिटनेस पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गई है। इसके साथ-साथ उन्हें मोटे अनाज से शरीर को कई प्रकार के अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे। गर्मियों में ज्वार के आटे की रोटी खानी चाहिए और सर्दी में हमें बाजरे की आटे की रोटी खानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- लिवर कैंसर कैसे होता है? ये 5 लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें