शराब पीना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है, इससे न सिर्फ नशा होता है, बल्कि गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. लेकिन क्या हो अगर शराब आपके अंदर ही बनने लगे? ये सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन साइंस की दुनिया में एक स्थिति ऐसी है, जिसमें शरीर के अंदर ही अल्कोहल बनने लगता है और व्यक्ति बिना शराब पिए भी नशे में रहता है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम कहा जाता है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं क्या है ये स्थिति और कैसे शरीर में खुद बनने लगता है अल्कोहल?
क्या है ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम Auto-brewery syndrome (ABS)
Asian Journal Research के अनुसार, ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम (Auto-Brewery Syndrome) एक दुर्लभ और बहुत कमरिपोर्ट होने वाली मेडिकल स्थिति है, जिसे गट फर्मेंटेशन सिंड्रोम या एंडोजेनस इथेनॉल फर्मेंटेशन भी कहा जाता है. इस स्थिति में आंतों में मौजूद कुछ फंगस या यीस्ट जैसे सूक्ष्मजीव कार्बोहाइड्रेट को फर्मेंट करके शरीर के अंदर ही अल्कोहल (इथेनॉल) बना सकते हैं. इससे व्यक्ति को बिना शराब पिए नशे जैसा महसूस हो सकता है. इस समस्या में व्यक्ति वैसी ही हरकत करता है, जैसा शराब पीने के बाद अक्सर देखी जाती है, जिसमें, चक्कर, लड़खड़ाहट और व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति शराब का सेवन नहीं कर रहा है, लेकिन उसके बाद भी उसे शराब के नशे की तरह महसूस हो रहा है, तो बेहतर रहेगा कि इसे बीपी की समस्या न समझकर तुरंत डॉक्टर से जांच कराया जाए.
गट फ्लोरा पर ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम का असर
जानकारी के अनुसार, गट फ्लोरा (Gut Flora) हमारी आंतों में रहने वाले सूक्ष्मजीवों, बैक्टीरिया, और कवक का एक समूह है, जो पाचन और समग्र स्वास्थ्य में मदद करता है. इसे ‘गट माइक्रोबायोटा’ या आंतों की सूक्ष्मवनस्पति भी कहा जाता है. ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम का इसपर कई तरह से असर पड़ता है.
- गट फ्लोरा पर ऑटो-ब्रूअरी के असर को ‘डिस्बायोसिस’ (Dysbiosis) कहा जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम अक्सर गट फ्लोरा में असंतुलन से जुड़ा होता है, जिससे पेट फूलना, पेट दर्द और दस्त जैसे कई लक्षण हो सकते हैं.
- फर्मेंटेशन करने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म (सूक्ष्मजीवों) का बहुत ज्यादा बढ़ना; जब ऐसा होता है, तो इससे फर्मेंटेशन करने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म – जैसे कि कैंडिडा (Candida) या सैकरोमाइसेस सेरेविसिया (Saccharomyces cerevisiae) और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं, जिससे इथेनॉल का उत्पादन और बढ़ सकता है.
सेहत पर कैसा डालता है असर?
Asian Journal Research के अनुसार, ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम (Auto-Brewery Syndrome) का असर सिर्फ नशे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका गंभीर असर सेहत पर भी पड़ता है. इसमें;
लिवर पर असर: ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम की स्थिति में लिवर पर भारी दबाव पड़ता है. इस स्थिति के कारण लिवर को जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ता है. आम तौर पर लिवर इथेनॉल को मेटाबोलाइज करने का काम करता है, और ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम वाले लोगों में, लिवर को ज्यादा मात्रा में इथेनॉल का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं, इस स्थिति के कारण लिवर में सूजन, लिवर डैमेज, धीरे-धीरे खराब होना, निशान पड़ना. सिरोसिस आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
दिमाग और नसों पर असर: खून में अल्कोहल का लेवल बढ़ने से न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जैसे चक्कर आना, उलझन और सोचने-समझने की क्षमता पर असर पड़ना.
अन्य असर: इसके अलावा इस ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों, इम्यूनिटी आदि से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: नसों में प्लाक बनने से पहले ही संभल जाएं! दिल को अटैक से बचाने के लिए रोज करें ये काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
18 mins ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 hr agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
9 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: Asian Journal Research
First published on:
Know More: Editorial Guidelines