ये क्या! मेनोपॉज में देरी महिलाओं के लिए खतरनाक, हो सकती हैं अस्थमा का शिकार

Asthma Causes:अस्थमा एक गंभीर बीमारी है। यह किसी भी उम्र के लोगों को कभी भी हो सकती है। एक ताजा रिसर्च में पाया गया है कि जिन महिलाओं को देरी से मेनोपॉज होता है, उन्हें अस्थमा होने का जोखिम ज्यादा होता है। आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में।

Asthma In Women

Photo Credit- Freepik

Asthma Causes: मेनोपोज के बाद महिलाओं की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। हालांकि, कहते हैं कि ज्यादा जल्दी मेनोपोज होना सही नहीं है क्योंकि, पीरियड्स के चलते फीमेल्स का शरीर हमेशा टॉक्सिन्स को रिलीज करता है। मगर मेनोपोज में ज्यादा देरी होना भी सही नहीं है। इस स्थिति में भी आप गंभीर परिणामों का सामना कर सकते हैं। एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि जिन महिलाओं का मेनोपोज बढ़ती उम्र यानी 45 के बाद होता है, उनमें अस्थमा होने का खतरा ज्यादा रहता है। इससे पहले एक रिसर्च में पाया गया था कि जल्दी मेनोपोज से महिलाओं में हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता है, वहीं इस बार देरी से मेनोपोज को लेकर एक और खुलासा हो गया है। जानिए रिसर्च के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां हुई है रिसर्च?

यह रिसर्च टोरंटो में यॉर्क विश्वविद्यालय से डर्मालोक केसिबी द्वारा की गई थी। इस टीम ने ही पिछले साल अर्ली मेनोपोज (Early Menopause) के गंभीर परिणामों की खोज की थी। इस नए शोध में उन्होंने लेट मेनोपोज से महिलाओं में अस्थमा के जोखिम की संभावना जताई है। रिसर्च में उन्होंने पाया कि 44 उम्र की तुलना में 55 वर्ष की महिलाओं को 66 % ज्यादा अस्थमा होने की आशंका है। इस रिसर्च के लिए उन्होंने लगभग 14,000 महिलाओं पर टेस्टिंग की थी। इसके अलावा, हार्मोन थेरेपी लेने वाली महिलाओं को भी 63% तक अस्थमा का जोखिम है।

Asthma In Women

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

अस्थमा होने के कारण

मेनोपोज के बाद अस्थमा होने के कुछ प्रमुख कारण हैं-

  • मोटापा
  • हार्मोन इंबैलेंस
  • तनाव
  • नींद में कमी होना
  • पहले से किसी बीमारी का होना, जैसे- डायबिटीज या बीपी

अस्थमा की रोकथाम कैसे करें?

मेनोपोज के बाद अस्थमा से बचने के लिए रिसर्चर्स ने कुछ तरीके बताए हैं, जिसमें वजन नियंत्रण, हार्मोन संतुलन, सांस से जुड़े कुछ व्यायाम करने, घर की वायु की गुणवत्ता को साफ रखना, स्ट्रेस से बचने के साथ-साथ पर्याप्त नींद लेने और हाइड्रेशन मेंटेन रखने की सलाह दी है। इसके अलावा, मेनोपोज होते ही महिलाओं को डॉक्टर से परामर्श करने को कहा गया है ताकि वे उनकी सेहत को लेकर जांच कर सकें और कोई समस्या हों तो उसका भी समय रहते इलाज शुरू कर सकें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ