Asthma Causes In Winter: सर्दियों में तरह-तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है, इनमें अस्थमा भी शामिल है। अस्थमा का रोग ऐसा है, जिससे इंसान को सांस लेने में परेशानी होती है। कुछ लोगों को सर्दियों में अस्थमा की शुरुआत होती है, तो वहीं जो पहले से अस्थमा के मरीज हैं उनकी परेशानी भी डबल हो जाती है। अस्थमा की बीमारी में वायुमार्ग में अधिक बलगम बनने लगता है, जिससे मरीज की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, ठंडी और शुष्क हवा, वायु प्रदूषण, और वायरल संक्रमण इस समस्या को और भी ज्यादा गंभीर बना सकते हैं।
सर्दियों में अस्थमा का जोखिम क्यों बढ़ता है?
- ठंडी और सूखी हवाएं।
- वायरल इंफेक्शन।
- वायु प्रदूषण के कारण।
- घर के अंदर के एलर्जेन का होना।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
अस्थमा के शुरुआती संकेत
अस्थमा से संबंधित इस बीमारी के बारे में डॉक्टर आशीष जायसवाल बता रहे हैं, जो काश्वी अस्पताल में एक पल्मोनोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं कि अस्थमा के रोगियों को प्रदूषण, बदलते मौसम और सर्दियों से होने वाले रिस्क के बारे में बता रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार अस्थमा के संकेत इस प्रकार हैं:
- सांस लेने में कठिनाई- अगर आपकी सांस फूल रही है या सांस लेने में घरघराहट महसूस हो रही है, तो यह संकेत है कि आपको अस्थमा हो सकता है।
- खांसी- ज्यादा खांसी आना खासकर रात के समय में या ठंडी हवा में खांसी आना।
- सीने में जकड़न-सीने में भारीपन या दबाव महसूस करना भी अस्थमा का एक लक्षण है।
- थकान-थोड़ी एक्टिविटी के बाद भी जल्दी थकान महसूस करना।
- छाती में दर्द- अगर आपको सांस लेने में समस्या, घरघराहट की आवाज के साथ छाती में दर्द महसूस हो रहा है, तो यह भी संकेत है कि आपको अस्थमा हो सकता है।
बचाव के उपाय
- बाहर निकलते समय मास्क पहनें और नाक-मुंह को गर्म कपड़ों से ढकें।
- पुराने मरीज इनहेलर का सही से इस्तेमाल करें।
- घरेलू वातावरण को स्वच्छ रखें, जैसे कि घर के अंदर धूल-मिट्टी न जमने दें और पालतु जानवरों को बिस्तर से दूर रखें।
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाना अवॉइड करें और फ्लू का टीका लगवाएं।
- प्रदूषित इलाकों से दूर रहें और घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
20 mins agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 hr agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
3 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
4 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines