Asthma Causes In Winter: सर्दियों में अस्थमा का खतरा डबल क्यों! जानें जानलेवा बीमारी के शुरुआती संकेत

Asthma Causes In Winter: अस्थमा एक ऐसा रोग है, जो सर्दियों में लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है। दरअसल, सर्दियों में हवाएं ठंडी और शुष्क होती हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं इसके शुरुआती संकेत और बचाव के तरीके।

Asthma Causes In Winter

Asthma Causes In Winter

Asthma Causes In Winter: सर्दियों में तरह-तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है, इनमें अस्थमा भी शामिल है। अस्थमा का रोग ऐसा है, जिससे इंसान को सांस लेने में परेशानी होती है। कुछ लोगों को सर्दियों में अस्थमा की शुरुआत होती है, तो वहीं जो पहले से अस्थमा के मरीज हैं उनकी परेशानी भी डबल हो जाती है। अस्थमा की बीमारी में वायुमार्ग में अधिक बलगम बनने लगता है, जिससे मरीज की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, ठंडी और शुष्क हवा, वायु प्रदूषण, और वायरल संक्रमण इस समस्या को और भी ज्यादा गंभीर बना सकते हैं।

विज्ञापन

सर्दियों में अस्थमा का जोखिम क्यों बढ़ता है?

  • ठंडी और सूखी हवाएं।
  • वायरल इंफेक्शन।
  • वायु प्रदूषण के कारण।
  • घर के अंदर के एलर्जेन का होना।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

अस्थमा के शुरुआती संकेत

अस्थमा से संबंधित इस बीमारी के बारे में डॉक्टर आशीष जायसवाल बता रहे हैं, जो काश्वी अस्पताल में एक पल्मोनोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं कि अस्थमा के रोगियों को प्रदूषण, बदलते मौसम और सर्दियों से होने वाले रिस्क के बारे में बता रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार अस्थमा के संकेत इस प्रकार हैं:

विज्ञापन
  • सांस लेने में कठिनाई- अगर आपकी सांस फूल रही है या सांस लेने में घरघराहट महसूस हो रही है, तो यह संकेत है कि आपको अस्थमा हो सकता है।
  • खांसी- ज्यादा खांसी आना खासकर रात के समय में या ठंडी हवा में खांसी आना।
  • सीने में जकड़न-सीने में भारीपन या दबाव महसूस करना भी अस्थमा का एक लक्षण है।
  • थकान-थोड़ी एक्टिविटी के बाद भी जल्दी थकान महसूस करना।
  • छाती में दर्द- अगर आपको सांस लेने में समस्या, घरघराहट की आवाज के साथ छाती में दर्द महसूस हो रहा है, तो यह भी संकेत है कि आपको अस्थमा हो सकता है।

बचाव के उपाय

  1. बाहर निकलते समय मास्क पहनें और नाक-मुंह को गर्म कपड़ों से ढकें।
  2. पुराने मरीज इनहेलर का सही से इस्तेमाल करें।
  3. घरेलू वातावरण को स्वच्छ रखें, जैसे कि घर के अंदर धूल-मिट्टी न जमने दें और पालतु जानवरों को बिस्तर से दूर रखें।
  4. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाना अवॉइड करें और फ्लू का टीका लगवाएं।
  5.  प्रदूषित इलाकों से दूर रहें और घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ