---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Asthma की समस्या से जल्द मिलेगा छुटकारा! स्वामी रामदेव ने बताया घरेलू इलाज

Baba Ramdev Health Tips: अस्थमा की बीमारी से दुनियाभर में कई लोग पीड़ित हैं। भारत में भी यह बीमारी काफी सक्रिय है। भारत में भी बढ़ता प्रदूषण अस्थमा का एक उभरता हुआ कारण बन रहा है। स्वामी रामदेव जी से जानते हैं इससे राहत पाने का अचूक उपाय।

---विज्ञापन---

Baba Ramdev Health Tips: सांस की बीमारियों का जोखिम लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्थमा या दमा की बीमारी में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। साथ ही, छाती में दर्द भी रहता है। सर्दियों में अस्थमा की बीमारी का रिस्क डबल हो जाता है। इस बीमारी में श्वास नली में सूजन हो जाती है, जिस कारण सांस लेने में और भी ज्यादा दिक्कत होती है। वैसे तो अस्थमा का इलाज करने के लिए दवाओं और इनहेलर्स की कमी नहीं है, लेकिन घरेलू उपचार ज्यादा असरदार और सटीक इलाज प्रदान करते हैं। आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों की बात करें, तो स्वामी रामदेव का नाम सर्वप्रथम याद आता है। चलिए आपको बताते हैं उनके द्वारा बताए गए जबरदस्त घरेलू उपचार।

इस घरेलू उपाय के बारे में हम आपको स्वामी रामदेव के उनके यूट्यूब हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दे रहे हैं। स्वामी रामदेव का यह अचूक उपाय बड़ा फायदेमंद भी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

क्या है उपचार?

दमा के इस उपचार को ट्राई करने के लिए आपको दमबेल के 3 पत्ते लेने होंगे। इसके बाद इसमें 3 कालीमिर्च डालकर इसे ऐसे ही खा लें। इसका स्वाद कड़वा होता है, अगर आपको कड़वा नहीं खाना है, तो इसमें थोड़ा गुलकंद मिला लें। इससे इस घरेलू दवा का स्वाद बदल जाएगा और आप इसे आसानी से खा पाएंगे। इसे आपको रोजाना खाना है, जब तक दमा की बीमारी में कुछ बदलाव न दिखें तब तक। इससे कफ और बलगम की समस्या भी कभी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

दमबेल के पत्तों के फायदे

1. दमबेल के पत्ते सांस की बीमारियों से बचाते हैं।
2. इन पत्तों का सेवन करने से पाचन क्रिया में भी लाभ होता है।
3. दमबेल के पत्ते साइनस के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हैं।

---विज्ञापन---

किसे नहीं खाना चाहिए दमबेल

  1. अगर आपको कड़वा नहीं पसंद है, तो इन पत्तों का सेवन करने से बचें, इससे आपको उल्टी हो सकती है।
  2. ज्यादा दमबेल के पत्ते खाने से स्किन एलर्जी हो सकती है।
  3. गर्भवती महिलाओं को भी इस पत्ते का संभलकर सेवन करना चाहिए।
  4. बिना जानकारी किसी भी पत्ते के सेवन से परहेज करें।

कहां मिलते हैं दमबेल के पत्ते?

यह पेड़ मुख्यत: भारत के पूर्वी उत्तर राज्यों में पाए जाते हैं। हालांकि, अन्य राज्यों की नर्सरी में भी इनके पौधे मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 10, 2024 02:02 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola