हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

स्ट्रेस कम करने में मददगार है पतंजलि का दिव्य अश्वगंधा चूर्ण, जानें सेवन का सही तरीका

Ashwagandha Benefit: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी अश्वगंधा तनाव कम करने, नींद सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। जानें इसके फायदे, सेवन तरीका और सावधानियां।

विज्ञापन

Ashwagandha Benefit: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मानसिक तनाव आम समस्या बन गया है। काम का दबाव, नींद की कमी जैसी चीजें कई बार हमारी मानसिक सेहत पर बुरा असर डालती है। ऐसे में आयुर्वेदिक उपायों को अपनाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पतंजलि का दिव्य अश्वगंधा चूर्ण एक ऐसा ही प्राकृतिक उपाय है, जो मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और शरीर तो ताकत प्रदान करता है।

क्या है अश्वगंधा चूर्ण?

अश्वगंधा एक प्राचीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे इंडियन जिनसेंग के नाम से भी जाना जाता है। यह शरीर को संतुलित करने, मानसिक शांति देने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए खाया जाता है। पतंजलि का दिव्य अश्वगंधा चूर्ण इस आयुर्वेदिक हर्ब का शुद्ध रूप है। इसे बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने बनाया है।

ये भी पढ़ें-Monsoon Health Tips: बरसात में सर्दी-खांसी से बचना है? पतंजलि दिव्य इम्यूनोग्रिट खाने से दूर होगी समस्या

विज्ञापन

स्ट्रेस कम करने में कैसे फायदेमंद?

कॉर्टिसोल को बैलेंस करें- अश्वगंधा स्ट्रेस हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’ के स्तर को घटाने में सहायक है।

फोकस बढ़ाएं- यह चूर्ण दिमाग को शांत करता है और एकाग्रता को बेहतर बनाता है।

विज्ञापन

नींद में सुधार- अश्वगंधा अनिद्रा की समस्या में भी राहत देता है, जिससे तनाव कम होता है।

सेवन का सही तरीका

इसे खाने के लिए आपको रोजाना 1 से 2 ग्राम चूर्ण लेना होगा। आप इसे गुनगुने दूध या पानी के साथ सुबह और रात में लें सकते हैं। इसका फायदा लेने के लिए आपको कम से कम 2 से 3 महीने तक नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

अश्वगंधा के अन्य फायदे

  • शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।
  • पुरुषों को इसे खाने से इंफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
  • ब्लड शुगर लेवल को कम करें।
  • शरीर में सूजन को कम करता है।

खाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

गर्भवती महिलाएं या कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति इसे डॉक्टर की सलाह के बिना न खाएं। अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से नींद अधिक आ सकती है और थकान भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- पतंजलि का उबटन बॉडी पर असर छोड़ेगा गहरा, चमका देगा चेहरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola