Arthritis Remedies: गठिया को आर्थराइटिस कहते हैं. यह ऐसी बीमारी है जिसमें जोड़ों में दर्द (Joint Pain) रहने लगता है. गठिया के मरीज को अक्सर चलने, उठने या बैठने में तकलीफ होने लगती है. ऐसे में जोड़ों की अकड़न, दर्द और सूजन को किस तरह कम करें यह बता रहे हैं योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev). योगगुरु ऐसे खानपान, आयुर्वेदिक औषधियों और योग का जिक्र कर रहे हैं जो आपकी तकलीफ को दूर करने में असरदार होंगे. साथ ही, घुटनों को मजबूती मिलेगी सो अलग.
यह भी पढ़ें – क्या पायरिया घर पर ठीक हो सकता है? बाबा रामदेव ने बताया ऐसे बनाएं दंत मंजन, साफ हो जाएंगे दांत
आर्थराइटिस से कैसे मिलेगा छुटकारा
- बाबा रामदेव बताते हैं कि आर्थराइटिस का दर्द दूर करने के अपने खानपान पर कंट्रोल करना जरूरी है. खजूर, अश्वगंधा और शतावर खाने से शरीर को शक्ति मिलती है. एलोवेरा, गिलोय, पारिजात, निर्गुंडी और सहजन का पानी पीने पर भी राहत मिलती है. एलोवेरा, मेथी और हल्दी की सब्जी बनाकर खाएं, आराम मिलता है. कोशिश करें कि आप उपवास ज्यादा करें. इससे आर्थराइटिस में तेजी से फायदा मिलता है.
- रेहमटॉइड आर्थराइटिस के लिए गिलोय का काढ़ा पीना भी फायदेमंद होता है. रात के समय गिलोय, एलोवेरा, पारिजात और पीड़ान्तक क्वाथ का काढ़ा बनाकर पीने पर तकलीफ से निजात मिलता है.
- बाबा रामदेव सलाह देते हैं कि अगर आपको आर्थराइटिस है तो आपको खट्टी चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए. इससे तकलीफ बढ़ सकती है.
- मेथी के दाने अंकुरित करके खाने पर आर्थराइटिस में लाभ मिलता है. मेथी दानों के गुण दर्द को खींचने का काम करते हैं.
करें ये योग
कपालभाति और अनुलोम विलोम रोजाना करने पर भी आर्थराइटिस दूर हो जाता है. बाबा रामदेव का कहना है कि जो लोग रोजाना आधे घंटे कपालभाति और अनुलोम-विलोम करते हैं उन्हें कभी आर्थराइटिस नहीं सताता है.
आर्थराइटिस कितने प्रकार का होता है
आर्थराइिस मुख्यतौर पर 2 प्रकार का होता है, पहला ऑस्टियोआर्थराइटिस जो उम्र बढ़ने के कारण होता है. इसमें जोड़ो के बीच मौजूद कार्टिलेज घिस जाता है जिससे हड्डियां आपस में रगड़ने लगती हैं. दूसरा है रुमेटाइड आर्थराइटिस जोकि ओटोइम्यून बीमारी है जिसमें इम्यून सिस्टम गलती से जोड़ों के टिशूज पर हमला करने लगता है.
गठिया के मुख्य लक्षण क्या हैं
- गठिया होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन रहने लगती है.
- सुबह उठने पर जोड़ों में अकड़न महसूस होती है.
- घुटने लाल नजर आने लगते हैं और छूने पर गर्म महसूस होते हैं.
- चलने फिरने में कठिनाई होती है क्योंकि लचीलापन कम होने लगता है.
किन लोगों को हो सकता है गठिया
जिनकी उम्र ज्यादा है उन्हें गठिया की बीमारी हो सकती है. परिवार में किसी को गठिया रहा हो तो व्यक्ति को भी हो सकता है. किसी तरह की चोट लगने पर और मोटापे से गठिया होने का रिस्क बढ़ जाता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
7 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
8 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
9 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
10 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
12 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
12 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
14 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
16 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
16 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines