Baithne Ke Nuksaan: लगातार बैठे रहने की वजह से शरीर को आराम मिलता है. इससे बॉडी रिलैक्स करती है, लेकिन धीरे धीरे हेल्थ खराब होती है. आजकल वैसे ही एक ही जगह बैठकर काम करना मजबूरी बन चुका है. ऑफिस हो, वर्क फ्रॉम होम या फिर पढ़ाई… लगातार बैठने की आदत धीरे-धीरे शरीर को कई गंभीर समस्याओं की तरफ धकेल सकती है. शुरुआत में ये बदलाव छोटे संकेतों के रूप में नजर आते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर बड़ी बीमारियों का कारण बन सकते हैं. अगर आप भी रोज 8 घंटे या उससे ज्यादा समय बैठकर बिताते हैं तो शरीर में दिखने वाले इन खतरनाक संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें.
इसे भी पढ़ें- Ayushman Bharat Yojana: अब 70 पार के बुजुर्गों को भी मिलेगा ₹5 लाख का मुफ्त इलाज, घर बैठे ऐसे बनाएं अपना ‘गोल्डन कार्ड’
---विज्ञापन---
किन दिक्कतों का करना पड़ता है सामना?
- लगातार कमर और गर्दन में दर्द- लगातार बैठे रहने की वजह से गर्दन और कमर में दर्द होने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय तक गलत पोस्चर में बैठने का असर कमर और गर्दन पर पड़ता है. कई लोगों को धीरे-धीरे पीठ में जकड़न, गर्दन में अकड़न और कंधों में दर्द महसूस होने लगता है.
- पेट के आसपास चर्बी जमना- बैठे रहने की वजह से पर के आसपास के हिस्से में चर्बी जानने लगती है. धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है और पेट बाहर निकलने लगता है. यही आदत आगे चलकर मोटापा, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है.
- पैरों में सूजन और झनझनाहट- एक ही जगह ज्यादा देर तक बैठने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है. इससे पैरों में सूजन, भारीपन या झनझनाहट महसूस हो सकती है. कुछ लोगों के नसों में दिक्कत होने लगती है.
- आंखों में दर्द और सिरदर्द- जो लोग लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन के सामने लंबे समय तक बैठे रहते हैं, उन्हें आंखों में जलन, धुंधलापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
- दिल की बीमारियों का खतरा- कम फिजिकल एक्टिविटी का सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ता है. लंबे समय तक बैठे रहने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर और हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा देखा जाता है.
कैसे रहें हेल्दी?
- आपको हर 30 से 40 मिनट में सीट से उठकर चलना होगा.
- बैठ रहने के वक्त काम करते समय सही पोस्चर रखें.
- रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें और स्क्रीन से ब्रेक लें.
- ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और हेल्दी डाइट लें.
इसे भी पढ़ें- हंता वायरस पुरुषों के स्पर्म में 6 सालों तक रह सकता है, स्टडी में आया सामने
---विज्ञापन---
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---