Are Bigger Size Healthy: सेहत के बारे में जानने के कई तरीके हैं, कई पैमाने हैं जिनपर सेहत को मापा जाता है, पता लगाया जाता है कि शरीर दुरुस्त है या नहीं. लेकिन, क्या आप जानते हैं आपकी जांघों का साइज भी यह बता सकता है कि आपकी सेहत कैसी है, कैसी रहेगी या आप कितने साल जी सकेंगे. ब्रिटिश मेडिकल जर्नल और डेनमार्क के शोधकर्ताओं ने एक लंबी स्टडी के आधार पर बताया है कि किस तरह जांघों के आकार (Thigh Size) से सेहत का पता लगाया जाता है. इसकी पुष्टि करते हुए गेस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जांघों का आकार कैसे देता है सेहत की रिपोर्ट.
यह भी पढ़ें – बच्चेदानी के मुंह में होने वाले कैंसर के क्या लक्षण होते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग का प्रोसेस
जांघों के आकार का सेहत से संबंध
डॉ. सौरभ सेठी ने एक्सप्लेन किया कि रिसर्च के अनुसार, आपकी जांघों का आकार आपकी लंबी उम्र के बारे में बता सकता है. इस स्टडी को 3,000 वयस्कों पर 12 सालों में किया गया था. स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों की जांघें छोटी या पतली हैं उनमें दिल की बीमारियों और समय से पहले मृत्यु दर ज्यादा दर्ज की गई. डॉक्टर ने कहा यह थाई फैट के बारे में नहीं है बल्कि थाइज की मसल्स के बारे में है. जांघें आपकी सबसे बड़ी मसल ग्रूप हैं. ज्यादा लेग मसल्स होने पर ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, इंसुलिन रिजेस्टेंस कम होता है और दिल की सेहत अच्छी रहती है.
सीढ़ियां चढ़ें, ढलान वाली जगह पर चढ़ाई करें, स्क्वैट्स करें, बिना हाथ लगाएं कुर्सी से उठें. डॉक्टर बताते हैं कि ये सभी आदतें उम्र बढ़ाने वाली साबित होती हैं.
डॉक्टर की बातों से साफ है कि जिन लोगों की जांघों की मसल्स हेल्दी हैं यानी जांघें हेल्दी मसल्स के साथ मोटी हैं उन्हें बीमारियां कम घेरती हैं और वे लंबी उम्र जीते हैं.
जांघों की मांसपेशियां कैसे होंगी मजबूत
- जांघों की मसल्स को मजबूती देने के लिए आप कार्डियो और स्ट्रेथ ट्रेनिंग कर सकते हैं. आप लंजेस, स्टेप-अप्स और स्क्वैट्स कर सकते हैं. ये एक्सरसाइज आपकी जांघों की मसल्स (Thigh Muscles) को कसती हैं और बैलेंस को बेहतर बनाती हैं.
- कार्डियो और एंड्युरेंस ट्रेनिंग भी काम आती है. इसके लिए साइकिल चलाई जा सकती है और सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की एक्सरसाइज की जा सकती है.
- अपने खानपान का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है. प्रोटीन के लिए आप दाल, अंडे, सोयाबीन या मीट को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
- हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से वर्कआउट के दौरान मसल्स पर जरूरत से ज्यादा जोर नहीं पड़ता और अकड़न नहीं होती है.
यह भी पढ़ें – आंखों की पलक पर बार-बार क्यों निकलती है फुंसी? आई डॉक्टर ने बताई वजह, शेयर किए कुछ जरूरी टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
5 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
9 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
23 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines