हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अर्चना पूरन सिंह को हुई यह रेयर बीमारी, दर्द जाने का नहीं ले रहा नाम, जानिए क्या है CRPS

Archana Puran Singh Disease: अर्चना पूरन सिंह एक ऐसी कंडीशन से गुजर रही हैं जिसमें शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो तो उसे किसी दवाई या थेरैपी से ठीक नहीं किया जा सकता है. यहां जानिए क्या है CRPS और इसके क्या लक्षण होते हैं.

विज्ञापन
किस दुर्लभ कंडीशन से गुजर रही हैं अर्चना पूरन सिंह, जानिए यहां.

Archana Puran Singh Rare Condition: अपनी हंसी से सभी को हंसा देने वाली अर्चना पूरन सिंह पिछले एक साल से एक दुर्लभ बीमारी से गुजर रही हैं. यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें होने वाले दर्द को फीजियोथैरेपी से भी वे कम नहीं किया जा सकता है. असल में हुआ यह कि 2025 में ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्चना को कलाई पर चोट लगी थी. आम चोट समझकर अर्चना ने फीजियोथेरैपी करवाई लेकिन दर्द नहीं गया. दर्द बढ़ता गया और ठीक नहीं हुआ तो आगे जांच के बाद पता चला कि अर्चना को एक रेयर कंडीशन हुई है जिसे CRPS कहते हैं. यहां जानिए क्या है यह दुर्लभ बीमारी.

अर्चना पूरन सिंह को हुई बीमारी CRPS क्या है

द लांसेट, 2023 में पब्लिश्ड स्टडी के अनुसार, कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (Complex Regional Pain Syndrome) एक ऐसी कंडीशन है जिसमें सेंट्रल नर्वस सिस्टम सेन्टिसाइज्ड होने लगता है. इसमें शरीर का इंटर्नल अलार्म सिस्टम टूट जाता है जिससे हल्का सा छूने पर भी शरीर में ओवररिक्शन होने लगता है. यह सिर्फ दिमाग में नहीं होता बल्कि इसमें फिजिकली व्यक्ति प्रभावित होता है और जो नसें दर्द, तापमान और ब्लड फ्लो को कंट्रोल करती हैं, ठीक तरह से काम नहीं कर पातीं.

स्टडी बताती है कि CRPS शरीर में शॉर्ट सर्किट की तरह काम करता है. यह सिर्फ हड्डी टूटने के बारे में नहीं है बल्कि उस हड्डी के आस-पास की नसें किस तरह इस ट्रॉमा के प्रति रिएक्ट करती हैं, इसके बारे में भी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – अगर 3 हफ्ते से ज्यादा दिखें ये 2 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच, कैंसर स्पेशलिस्ट ने बताया गले के कैंसर का हो सकता है साइन

इसे सुसाइड डिजीज भी कहते हैं

विज्ञापन

CRPS को अक्सर सुसाइड डिजीज (Suicide Disease) भी कहा जाता है क्योंकि इसमें होने वाले दर्द को जन्म देने के समय होने वाले दर्द या शरीर का अंग कटने पर होने वाले दर्द से भी ज्यादा आंका गया है.

CRPS के लक्षण कैसे दिखते हैं

विज्ञापन
  • सिर्फ दर्द होना ही CRPS के लक्षणों में शामिल नहीं है बल्कि इसमें अंग का रंग बदल सकता है, त्वचा बैंगनी, लाल या धब्बेदार नजर आ सकती है.
  • कभी ऐसा महसूस होता है कि त्वचा पर कुछ जल रहा है तो कभी बर्फ सी ठंडक फील होती है.
  • स्किन इतनी सेंसिटिव हो जाती है कि कपड़े उतारते हुए भी लगता है कि कपड़े शरीर पर चुभ रहे हैं.
  • इस कंडीशन में ऐसा लग सकता है कि जिस हिस्से में दर्द है वह भारी हो गया है या अकड़ गया है और शरीर का हिस्सा नहीं है.

क्या CRPS का कोई इलाज है

अर्चना पूरन सिंह जिस कंडीशन से गुजर रही हैं, यानी CRPS, लाइलाज है. अबतक इसका कोई इलाज नहीं है लेकिन इसका वक्त रहते पता लगाया जा सके तो इसे मैनेज किया जा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा पित्त की थैली में पथरी हो गई है? यहां जानिए पथरी का सबसे बड़ा लक्षण क्या है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola