Balgam Jamna: अप्रैल के महीने में मौसम काफी बदल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश, कभी ठंड तो कभी गर्मी…जिसकी वजह से शरीर की इम्युनिटी पर काफी असर पड़ रहा है. इस दौरान सर्दी-खांसी, गले में खराश और छाती में बलगम जमना आम समस्या बन जाती है. कुछ लोगों को ठंड लग गई है और वो इससे राहत पाने के लिए तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ आसान देसी उपाय भी हैं जो बलगम को ढीला कर बाहर निकालने में काफी मदद करते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं कि ये नुस्खे क्या हैं जो आपको बलगम से राहत दिला सकता है.
इसे भी पढ़ें- 1 हफ्ते तक खीरा खाने से क्या होगा? बिना छिलका उतारे मिलेंगे जबरदस्त फायदे
छाती पर बलगम क्यों जमता है?
छाती पर बलगम कई कारणों से जम सकता है जैसे सर्दी, फ्लू, ब्रोंकाइटिस, या निमोनिया आदि संक्रमण ये फेफड़ों में सूजन पैदा करते हैं, जिससे बलगम का उत्पादन बढ़ जाता है. यह अतिरिक्त कफ सांस की नलियों में जमा हो जाता है, जिससे भारीपन और जकड़न होती है.
छाती से जकड़ा बलगम हटाने के नुस्खे
- अदरक और शहद- अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. आप इसका सेवन एक चम्मच कर सकते हैं, जिसमें एक छोटा सा टुकड़ा अदरक का मिलाना होगा.
- हल्दी वाला दूध- हल्दी को प्राकृतिक एंटीसेप्टिक माना जाता है. आप एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और सोने से पहले सेवन करें.
- भाप लें- भाप लेना सबसे आसान और असरदार उपाय है. इससे सीने का सारा बलगम बाहर निकल जाएगा. इसके लिए गर्म पानी में अजवाइन या नीलगिरी का तेल डालें.
- तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा- तुलसी और काली मिर्च दोनों ही इम्युनिटी बढ़ाते हैं. आप पानी में दोनों चीजों को पका सकते हैं.
- नमक वाले गर्म पानी से गरारे- गले में जमा कफ और संक्रमण को कम करने के लिए यह उपाय बेहद फायदेमंद है.
इसे भी पढ़ें- बिना शराब पिए भी क्या खराब हो सकता है लिवर? आपकी ये रोज की गलतियां दुश्मन बन रही जान की
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद
1 hr ago2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
16 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
18 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
21 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
22 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
1 day agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines