हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बच्चों में सामान्य लगने वाला पेट दर्द हो सकता है अपेंडिसाइटिस का लक्षण, AIIMS के डॉक्टर ने कहा इन संकेतों पर रखें नजर

AIIMS, दिल्ली के पीडियाट्रिक सर्जरी के डिपार्टमेंट हेड डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया बच्चों में अंपेडिसाइटिस के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आ सकते हैं और अगर बच्चे के पेट में दर्द होता है तो किन-किन दिक्कतों पर नजर रखनी चाहिए.

विज्ञापन
अपेंडिसाइटिस के क्या लक्षण हैं? AI Generated Image

Appendicitis In Children: बच्चे कुछ बाहर का खा लेते हैं, ज्यादा तेल या मसाले वाला खा लेते हैं या पेट में गैस बन जाती है तो पेट दर्द हो सकता है. लेकिन, पेट का हर दर्द कोई आम समस्या हो या पेट का इंफेक्शन भर हो यह जरूरी नहीं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चे के पेट में होने वाला दर्द अंपेडिसाइटिस का शुरुआती लक्षण हो सकता है जिसे इग्नोर करते रहने पर अपेंडिक्स (Appendix) सूज सकता है और फट सकता है. इसीलिए बच्चे के पेट दर्द के साथ ही जो लक्षण नजर आ रहे हैं उनपर नजर बनाए रखना जरूरी होता है. AIIMS, दिल्ली के पीडियाट्रिक सर्जरी के डिपार्टमेंट हेड डॉ. संदीप अग्रवाल बता रहे हैं बच्चों में अपेंडिसाइटिस के किन लक्षणों पर नजर रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – अचानक धुंधली दृष्टि और चक्कर आने का क्या कारण है? क्या यह Low BP का लक्षण है, जानिए यहां

बच्चे में इन लक्षणों पर रखें नजर

बच्चे को पेट में दर्द हो रहा हो तो देखें कि उसे साथ में और कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है. अगर पेट दर्द के साथ ही उल्टी आती है, बुखार आता है, भूख में कमी आ जाती है और पेट पर हाथ लगाते ही दर्द बढ़ता है तो इस दिक्कत को इग्नोर ना करें बल्कि डॉक्टर से अच्छे से जांच कराएं. डॉ. संदीप अग्रवाल कहते हैं कि बच्चे के पेट में अगर दर्द के साथ ही अन्य लक्षण दिखते हैं तो देखें कि ये लक्षण कैसे बढ़ रहे हैं और दर्द बना रहता है या और बढ़ रहा है. अपेंडिक्स में बच्चों के पेट में दर्द पेट के बीच के हिस्से से निचले दाएं हिस्से तक महसूस होता है. छोटे बच्चे दर्द को बेहतर तरह से नहीं समझते और बता नहीं पाते जिससे उनमें अंपेडिसाइटिस को पहचान पाना मुश्किल होता है और इसीलिए कॉम्प्लिकेशंस बढ़ जाती हैं.

विज्ञापन

अपेंडिसाइटिस क्या होता है

अपेंडिक्स पेट के निचले दाहिनी हिस्से में स्थित एक छोटी थैली है. इस थैली में सूजन और संक्रमण होने को अपेंडिसाइटिस कहते हैं. अपेंडिक्स में सूजन होने पर इसमें पस भर जाता है और यह थैली फट सकती है जिससे इमरजेंसी की स्थिति बन जाती है और तुरंत मरीज की सर्जरी करना जरूरी होता है. ऐसे में अपेंडिसाइटिस के शुरुआती लक्षण (Appendicitis Early Signs) पहचानने बेहद जरूरी होते हें जिससे दिक्कत को पनपने से पहले ही ठीक किया जा सके और सर्जरी की नौबत ना आए.

विज्ञापन

अपेंडिसाइटिस की जांच कैसे होती है

अंपेडिसाइटिस की जांच के लिए डॉक्टर अपेंडिक्स के आस-पास होने वाले दर्द के बारे में पूछते हैं, दर्द के साथ ही अन्य कौन सी दिक्कतें होती हैं यह पता करते हैं और फिजिकल एग्जाम से देखते हैं कि शरीर पर अपेंडिक्स के लक्षण दिख रहे हैं या नहीं. इसके अलावा, ब्लड टेस्ट, इमेजिंग टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन करके अंपेडिसाइटिस का पता लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – क्यों होती है किडनी फेल? डॉक्टर ने बताए मुख्य कारण, जानिए कब पड़ती है ट्रांसप्लांट की जरूरत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola