Antibiotic Resistant Bacteria: दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा पहले ही दमघोंटू हो चुकी थी, अब स्टडी का दावा है कि हवा में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंट सुपरबग्स या बैक्टीरिया आ गए हैं जिनके कारण दवाइयां बेअसर हो रही हैं. ये सुपरबग्स ना सिर्फ बाहर बल्कि घर के अंदर मौजूद हवा में भी हैं. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के रिसर्चर्स ने स्टडी में पाया कि स्टैफिलोकोकी और मेथिसिलिन-प्रतिरोषी स्टैफिलोककस ऑरियस कई जगह की हवा में मौजूद हैं. यह माइक्रोबियल एक्सपोजर के मामले में WHO के द्वारा निर्धारित लिमिट से भी ज्यादा हैं जो एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें – लहसुन के पानी से कुल्ला करने पर क्या होता है? यहां जानिए घर पर Garlic Mouthwash कैसे बनाएं
दवाओं का भी नहीं होगा असर
हवा में फैला यह खतरनाक बैक्टीरिया दवा के असर को कम कर सकता है. इस बैक्टीरिया के कारण होने वाले इंफेक्शन से खासतौर से निजात पानी मुश्किल है. यह बैक्टीरिया एंटीबायोटिक रेजिस्टेंट है यानी एंटीबायोटिक दवाओं का इसपर कोई असर नहीं होता है.
कैसे किया गया है शोध
शोध के लिए रिसर्चर्स ने दिल्ली की कई जगहों के सैंपल लिए जिनमें ज्यादातर अर्बन एरियाज रहे. टेस्टिंग के दौरान शोधकर्ताओं ने शुद्ध बैक्टीरियल स्ट्रेन को अलग किया तो पाया कि 74 प्रतिशत एंटीबायोटिक दवाओं को रेजिस्ट करने वाले बैक्टीरिया यानी एंटीबायोटिक प्रतिरोधी बैक्टीरिया हवा में मौजूद हैं. वहीं, इनमें 36 प्रतिशत स्ट्रेन कई दवाओं के लिए प्रतिरोधी पाए गए.
हवा में सबसे कम बैक्टीरिया कब पाए जाते हैं
शोधकर्ताओं के अनुसार, दिल्ली की हवा में मॉनसून में सबसे कम बैक्टीरिया पाए जाते हैं. वहीं, सर्दी के मौसम में फेफड़ों और सांस संबंधित इफेक्शंस में बढ़ोत्तरी हवा में मौजूद बैक्टीरिया के बढ़ने पर ही होती है.
एंटीबायोटिक रेजिस्टेंट बैक्टीरिया की चपेट में आने पर क्या करें
एंटीबायोटिक रेजिस्टेंट बैक्टीरिया के कारण इंफेक्शंस जल्दी ठीक नहीं होते हैं और दिक्कतें लंबे समय तक बनी रहती हैं. ऐसे में डॉक्टर से जांच करवाकर दवा ली जा सकती है. हालांकि, ऑप्शंस कम होते हैं लेकिन सही इलाज से इंफेक्शंस को दूर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – नाखूनों पर काली लकीर का क्या मतलब है? जानिए यह किस बीमारी का लक्षण है और किस विटामिन की कमी इसकी वजह बनती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
8 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
8 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
12 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
13 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
17 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines