Benefits Of Anjeer: अंजीर के सेवन से मिलेंगे लाभ ही लाभ, Dr. Akash Mathur ने बताएं इसके फायदे
Edited By Nancy Tomar

Benefits Of Anjeer
Edited By Nancy Tomar

Benefits Of Anjeer
Benefits Of Anjeer: हर कोई अपनी सेहत पर खास ध्यान देता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं। साथ ही अपनी स्वस्थ रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ड्राई फ्रूट्स को खाने से आपकी सेहत बनी रहती है।
इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक होता है अंजीर, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम आपको डॉ आकाश माथुर द्वारा बताए गए अंजीर के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। चलिए जान लेते हैं कि अंजीर के सेवन से क्या फायदे मिलते हैं।
1. डायबिटीज में फायदेमंद
अंजीर में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड और विटामिन होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही अंजीर इंसुलिन को भी कंट्रोल करने में कारगार होता है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. हड्डियों के लिए भी बेहतर
हड्डियों (Bone) को मजबूत बनाने में लिए अंजीर एक बेहतर ऑप्शन होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही इसके सेवन से हड्डियों की परेशानियों से भी निजात मिलती है।
3. मोटापा कंट्रोल करता है
अंजीर एक लो कैलोरी फूड है, जिसके सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। अगर आप भी अपना मोटापा कम करना चाहते हो तो इसके लिए ये एक बेहतर ऑप्शन है।
4. आयरन की कमी को पूरा करता है
अंजीर के सेवन से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आप अंजीर और दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा।
5. इम्यूनिटी के लिए बेहतर ऑप्शन
अंजीर में भरपूर मात्रा में विटामिन, पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डॉ आकाश माथुर के अनुसार, आप भी अपनी सेहत के लिए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको फायदो होगा और आप बीमारियों से दूर रहेंगे। साथ ही इसके सेवन से आप अच्छा और हल्का महसूस करेंगे।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: