Angina: एनजाइना सीने में एक तरह का दर्द है, और जब यह होता है तो दिल सही से बल्ड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है। ऐसे में आपको सीने में काफी तेज दर्द, भारीपन और जकड़न महसूस होती है। एनजाइना को एनजाइना पेक्टोरिस (angina pectoris) भी कहते हैं। एनजाइना कोरोनरी आर्टरी की डिजीज का एक लक्षण है। एनजाइना से जूझ रहे लोगों को सीने में जलन, जकड़न, इनडाइजेशन, कमजोरी, अधिक पसीना आना, मन खराब होना और सांस फूलना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।
दिल की इस बीमारी में होने वाला दर्द बार-बार होता है। आपको इसके लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अपने डॉक्टर से मिलकर बात करनी चाहिह। क्योंकि एनजाइना होने के कारण खतरा ज्यादा होता है। एनजाइना की परेशानी तब होती है जब हार्ट मसल्स को खून की सप्लाई नहीं हो पाती है। तो इससे एनजाइना की समस्या हो जाती है।
एनजाइना के अन्य कारण
- सही डाइट न लेना
- धूम्रपान करना
- कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना
- मोटापा होना
- बढ़ती उम्र
- डायबिटीज
- परिवार की हिस्ट्री
ये भी पढ़ें- 6 तरह की होती हैं दिल की बीमारी और पहचानें इनके नाम
एनजाइना के लक्षण
- छाती में जकड़न महसूस करना
- अजीब तरीके का दबाव महसूस होना
- सांस लेने में परेशानी
- हाथ और कंधे में दर्द होना
- दांतों में दर्द होना
- सीने में जलन
- गले और गर्दन में दर्द
- पेट में जलन
- कमजोरी महसूस करना
- लगातार पसीना का आना
- खट्टी डकारें आना
- ऐंठन महसूस होना
एनजाइना का निदान (Diagnosis)
सीने में दर्द होता है, जो कुछ लोगों को बिलकुल पता नहीं होता है कि ये नॉर्मल दर्द है या फिर एनजाइना का, तो हल्के में न लें तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें।
ये भी पढ़ें- Heart attack symptoms: हार्ट अटैक से पहले दिखते हैं ये 3 लक्षण, महसूस होते ही तुरंत करें ये काम
एनजाइना का कुछ टेस्ट के जरिए पता लगाया जा सकता है जैसे-
- खून की जांच
- ईसीजी (ECG)
- इकोकार्डियोग्राफी (Echocardiography)
- कोरोनरी एंजियोग्राफी (Coronary Angiography)
एनजाइना का उपचार
इसमें अगर ज्यादा गंभीर स्थिति है तो डॉक्टर रोगी को दवाओं या फिर सर्जरी की एडवाइस देते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
15 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
19 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
21 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
23 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines