---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सर्दियों में बदलें अमरूद खाने का तरीका, एक्सपर्ट ने बताया गायब हो जाएगा सर्दी-जुकाम

Guava Benefits: इस मौसम कई लोगों को डर लगता है कि ठंड में अमरूद खाने से खांसी-जुकाम बढ़ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि अगर इसे सही तरीके से खाया जाए तो ये इम्यूनिटी बढ़ाने और जुकाम कम करने में भी मदद करता है.

---विज्ञापन---

Is Guava Good for a Cough: अमरूद खाने के ढेरों फायदे हैं. अगर इसे रोजाना अपने आहार में शामिल किया जाए तो पेट से जुड़ी कई परेशानियां जैसे कब्ज, गैस, अपच और भारीपन काफी हद तक दूर हो सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक हल्का महसूस कराता है. मगर कई लोग सर्दियों में खाने से बचते हैं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और लोगों को लगता है ठंडी चीजें खाने से जुकाम बढ़ सकता है. हालांकि, ऐसा नहीं है क्योंकि इसको लेकर एक्सपर्ट प्रतीक अग्रवाल कहते हैं कि अगर सर्दियों में इसे खाने का तरीका बदला जाए तो जुकाम से छुटकारा मिल सकता है. बता दें, एक्सपर्ट प्रतीक अग्रवाल आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं, जिन्होंने अलीगढ़ से बीएएमएस की डिग्री हासिल की है. 

इसे भी पढ़ें- बच्चों के पेट में हो रहे हैं कीड़े? खिलाएं ये 2 चीजें, मिलेगा तुरंत आराम

---विज्ञापन---

सर्दियों में अमरूद खाने का तरीका | Guava Benefits During Winters 

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर अमरूद को हल्का सेंका जाए तो इसकी तासीर बैलेंस हो जाती है. इसे सेंकने के लिए गैस का इस्तेमाल किया जा सकता है.

  • सबसे पहले अमरूद को बीच से काट लें.
  • अब गैस पर तवा रखें और हल्का गर्म करें.
  • कटे हुए हिस्से को 2–3 मिनट हल्का सेंक लें.
  • ऊपर से थोड़ा सेंधा नमक या काली मिर्च छिड़ककर सेवन करें.

अमरूद सेंककर खाने के फायदे

गले के लिए फायदेमंद- सेंका हुआ अमरूद गले के लिए फायदेमंद है. आप इसे रोजाना खाते हैं तो गले की खराश से काफी हद तक आराम मिल सकता है.
इम्यूनिटी मजबूत करना- इसके अंदर विटामिन-सी होता है, जिससे वायरल संक्रमण नहीं होता. सर्दियों में इसे सेंककर खाने से यह शरीर को जुकाम से दूर रखता है.
पाचन मजबूत करना- पेट के लिए अमरूद बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. अगर आप सेंककर खाते हैं तो फायदे डबल हो सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और अपच जैसी दिक्कतों को दूर करता है.

---विज्ञापन---

इन बातों का रखें ध्यान

  • अमरूद को कभी भी खाली पेट ना खाएं, क्योंकि गले में परेशानी हो सकती है.
  • अमरूद खाने के बाद कभी भी ठंडा पानी ना पिएं. बेहतर है कि आप गुनगुना पानी पी लें.

इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के लिए कौन सा योगा बेस्ट है? बाबा रामदेव ने बताया बीपी हाई होने पर कौन सा पॉइंट दबाएं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Nov 30, 2025 06:21 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने जागरण न्यू मीडिया में Herzindagi, राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान में विभिन्न पदों पर काम किया है. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने जागरण न्यू मीडिया में Herzindagi, राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान में विभिन्न पदों पर काम किया है. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola