हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आंवला किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए सेहत को Amla से क्या नुकसान हो सकते हैं

Amla Kise Nahi Khana Chahiye: सेहत को आंवला खाने पर यूं तो कई फायदे मिलते हैं लेकिन ऐसे कुछ लोग हैं जिनकी सेहत को आंवला से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए आंवला कब नहीं खाना चाहिए और किसे नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन
आंवला से किसे बचना चाहिए?

Amla Side Effects: आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है. यह विटामिन सी का पावरहाउस होता है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. लेकिन, आंवला हर किसी के लिए फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं है. ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें आंवला खाने पर फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है या कहें ऐसी कुछ कंडीशंस हैं जो आंवला खाने पर बिगड़ सकती हैं. यहां जानिए किन लोगों को आंवला (Amla) खाने से बचना चाहिए और किन कंडीशंस में आंवला खाने से परहेज करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज में नसों को डैमेज करती हैं आपकी ये 5 गलतियां, डॉक्टर ने बताया शुगर में क्या नहीं करना चाहिए

कब और किसे नहीं खाना चाहिए आंवला | Kise Nahi Khana Chahiye Amla

एसिडिटी होने पर

विज्ञापन

जिन लोगों को हाइपरएसिडिटी या बार-बार एसिडिटी होने की दिक्कत है उन्हें आंवला खाने से बचना चाहिए. आंवले का एसिडिक नेचर एसिडिटी को बढ़ाने में योगदान दे सकता है. इससे हार्टबर्न की दिक्कत भी बढ़ती है और पेट की जलन बढ़ सकती है. हाइपरएसिडिटी में आंवला खाने पर पेट की अंदरूनी परत खराब हो सकती है.

सर्जरी के बाद

विज्ञापन

आंवला खाने से उन लोगों को खासतौर से बचना चाहिए जिनकी अभी-अभी सर्जरी हुई है. बहुत ज्यादा आंवला खा लिया जाए तो सर्जरी के बाद ब्लीडिंग भी हो सकती है जिससे टिशू हाइपोजेमिया और मल्टीऑर्गन डिस्फंक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसीलिए सर्जरी होने से 2 हफ्ते पहले से ही आंवला खाना छोड़ देना चाहिए.

लो ब्लड शुगर लेवल्स में

विज्ञापन

हाई ब्लड शुगर में आंवला खाने पर ब्लड शुगर लेवल्स कम हो सकते हैं, इसीलिए लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar) के मरीजों को आंवला खाने से मना किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आंवला लो ब्लड शुगर लेवल्स को और ज्यादा कम कर सकता है.

प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान

विज्ञापन

प्रेग्नेंट महिला या स्तनपान करवाने वाली महिला को आंवला खाने से परहेज करना चाहिए. इस अवस्था में आंवला अगर ज्यादा खा लिया जाए तो इससे पेट खराब हो सकता है, डायरिया हो सकता है या शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसीलिए प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिला को आंवला खाने से परहेज करना चाहिए.

ड्राई स्किन हो अगर

विज्ञापन

जिन लोगों की स्किन ड्राई या जरूरत से ज्यादा रूखी-सूखी है उन्हें आंवला खाने से परहेज करना चाहिए. आंवला इस दिक्कत को बढ़ा सकता है. स्किन ड्राई हो और बहुत ज्यादा आंवला खा लिया जाए तो इससे सिर में खुजली और डैंड्रफ भी हो सकता है.

क्या आंवला किडनी को भी प्रभावित करता है

विज्ञापन

आंवला को अगर सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह फायदेमंद हो सकता है लेकिन ज्यादा खा लेने पर आंवला किडनी की दिक्कतों की वजह बन सकता है. जिन लोगों को ऑक्सलेट स्टोन्स की दिक्कत रही हो उन्हें खासतौर से आंवला के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए.

यहां भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा पित्त की थैली में पथरी हो गई है? यहां जानिए पथरी का सबसे बड़ा लक्षण क्या है

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola