How To Make Amla Candy: आयुर्वेद में एक आंवला को एक औषधीय जड़ी-बूटी के समान माना गया है। इसके सेवन से आपके डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। साथ ही इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है जिससे आप कई मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
ऐसे में आंवले को लोग अपनी डाइट में आंवला की चटनी, मुरब्बा, जूस या अचार आदि के तौर पर शामिल करते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए आंवला कैंडी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
अभी पढ़ें – Blood Pressure Control: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है पौष्टिक मखाना खिचड़ी, ये रही बनाने की विधि
इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी हर समस्या से बचे रहते हैं। इसलिए ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है, तो चलिए जानते हैं आंवला कैंडी (How To Make Amla Candy) बनाने की विधि-
आंवला कैंडी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- आंवला 600 ग्राम
- गुड़ 400 ग्राम
- अजवाइन 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
- जीरा पाउडर 1 चम्मच (भुना हुआ)
- नमक 1 छोटा चम्मच
- पिसा गुड़ 1 कप
- अमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच
- इमली का पल्प 1/2 कप (गूदा)
- पिसी चीनी 2 चम्मच
आंवला कैंडी कैसे बनाएं? (How To Make Amla Candy)
- आंवला कैंडी बनाने के लिए आप सबसे पहले आप आंवला को अच्छी तरह से धो लें।
- फिर आप आंवला को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें।
- इसके बाद आप सूखे आंवले को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
- फिर आप एक पैन गैस पर रखकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें अजवाइन, जीरा, हींग और आंवला पाउडर डालकर भून लें।
- फिर आप एक दूसरे पैन में 1 कप पानी, इमली का पल्प और गुड़ के टुकड़े डालें।
- इसके बाद आप इसको अच्छे से पकाकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें।
- फिर जब पानी कम रह जाए तो आप इसमें आंवला पाउडर डाल दें।
- इसके बाद आप इसको कम से कम 5 मिनट बाद पकाएं और गैस बंद कर दें।
- फिर आप इस मिक्चर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप इसकी छोटी-छोटी गोलिया बना लें।
- फिर आप इन गोलियों को पिसी चीनी से अच्छी तरह से लपेट लें।
- अब आपकी गटागट आंवला कैंडी बनकर तैयार हो चुकी हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
8 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
13 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
14 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
16 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines