हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

जानलेवा Mpox का मिला नया 'स्ट्रेन', बुखार जैसे हैं लक्षण, अमेरिका में अलर्ट जारी

अमेरिका में Mpox Clade 1 Strain का पहला मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति कैलिफोर्निया का रहने वाला है, फिलहाल उसे घर में ही आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
Mpox

Mpox New Strain: अमेरिका में Mpox का नए स्ट्रेन मिला है, अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि Mpox का ये नया स्ट्रेन पुराने स्ट्रेनों के मुकाबले अधिक खतरनाक है और संक्रामक है। जानकारी के अनुसार वैज्ञानिकों ने इस नए वायरस को ‘क्लेड 1’ नाम दिया है।

इस नए स्ट्रेन के लक्षण बुखार जैसे हैं, अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को मास्क लगाकर रहने की सलाह दी है। सीडीसी के अनुसार ज्यादा दिन बुखार रहने पर तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें और खून की जांच करवाएं।

ये भी पढ़ें: पिता नहीं बन पाएंगे…शरीर को खोखला करता है Prostate Cancer! स्पेशलिस्ट से जानें शुरुआती संकेत और बचाव

विज्ञापन

कैलिफोर्निया में मिला पहला मरीज

जानकारी के अनुसार अमेरिका में Mpox Clade 1 Strain का पहला मामला सामने आया है, जिसके बाद यहां स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीडीसी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति कैलिफोर्निया का रहने वाला है। फिलहाल उसे घर में ही आइसोलेट किया गया है। उसके नमूनों को आगे की जांच के लिए लैब में भेजा गया है। पिछले कुछ दिनों के उसके रूटीन का रिकॉर्ड बनाया गया है, जिससे उससे संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा सके।

पैनिक न हों लोग, इलाज संभव

अमेरिका में अलर्ट जारी कर कहा गया है कि क्लेड 1 स्ट्रेन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अधिक आसानी से फैल सकता है। समय से इलाज न मिलने पर पीड़ित की हालत गंभीर हो सकती है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने साफ किया कि एमपॉक्स का इलाज किया जा सकता है और लोग इससे ठीक हो जाते हैं लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

एमपॉक्स के नए वायरस के लक्षण और बचाव?

डॉक्टरों के अनुसार इस नए वायरस में बुखार जैस लक्षण सिर और शरीर में दर्द, ठंड लगना और कमजोरी आना दिखते हैं। ये पीड़ित व्यक्ति के छूने, संक्रमित चादर या सुई से फैल सकता है। बता दें पहली बार 2022 में अमेरिका में एमपॉक्स का मरीज मिला था। हाल ही में अफ्रीकी में एमपॉक्स के क्लेड I के मरीज मिले थे। इससे बचाव के लिए मास्क लगाकर रहें, संक्रमित व्यक्ति से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।

ये भी पढ़ें: लंबे और घने बालों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, 15 दिन में दिखेगा असर!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola