Allergy क्या है? बदलते मौसम में क्यों बढ़ जाती है यह समस्या, डॉक्टर से जानें सेफ्टी टिप्स

बदलता हुआ मौसम अपने साथ बहार और बीमारी दोनों लेकर आता है। स्प्रिंग का सीजन ही कुछ ऐसा होता है। आइए हम आपको इस मौसम में अपने शरीर को सेहतमंद रखने के लिए डॉक्टर द्वारा बताए कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं।

allergy causes

जब भी मौसम करवट लेता है तो लोगों के बीमार होने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। दरअसल, बदलता मौसम वातावरण और जलवायु में भी परिवर्तन कर देता है, जिस वजह से कुछ लोग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे तुरंत बीमार हो जाते हैं। इस समस्या को एलर्जी कहते हैं। एलर्जी किसी भी प्रकार की हो सकती है, जैसे कि स्किन या वायरल इंफेक्शन से संबंधित एलर्जी। इस तरह की एलर्जी चेंजिंग वेदर में बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। इन बैक्टीरिया से ही सर्दी, खांसी, नाक में खुजली-छींकें और बुखार की समस्या होती है। आइए डॉक्टर से जानें जरूरी टिप्स।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जयपुर के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर एमके गुप्ता (Doctor M.K. Gupta) बताते हैं कि एलर्जी कोल्ड एंड कफ की प्रॉब्लम से काफी अलग होती है। एलर्जी किसी को किसी भी चीज से हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें इंसान का इम्यूनिटी सिस्टम किसी चीज को स्वीकारने की बजाय नेगलेक्ट करता है। क्योंकि हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को वह चीज हैवी लगती है, जिस वजह से ही बॉडी अलग रिएक्शन देती है। इसे एलर्जी कहा जाता है।

विज्ञापन

कॉमन फ्लू से कितना अलग?

कॉमन फ्लू एक वायरल इंफेक्शन होता है जो अमूमन कई लोगों को साथ हो जाता है। इस इंफेक्शन से एकसाथ काफी लोग प्रभावित होते हैं। फ्लू एक इंसान से दूसरे इंसान में तुरंत फैल सकता है। एलर्जी इंसान के शरीर में होती है। एलर्जी जरूरी नहीं है कि किसी एक समय या एक मौसम में हो, बल्कि एलर्जी ऐसी होती है जो किसी-किसी को पूरे साल होती है। एलर्जी ऐसी प्रॉब्लम है, जो हमारी बॉडी एक्सेप्ट नहीं कर पाती है।

विज्ञापन

Allergy कैसे होती है?

डॉक्टर कहते हैं कि एलर्जी होने का कोई एक नहीं, बल्कि कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि किसी को अगर छींकने वाली एलर्जी है, तो वह शख्स धूल-मिट्टी के संपर्क में आते ही छींकने लगेगा। परफ्यूम और किसी भी तेज खुशबू के संपर्क में आने से उसे छींक आ सकती है। यह इंसान को पूरे साल रहती है। एलर्जी एक और प्रकार की होती है, जिसे सीजनल एलर्जी कहते हैं, जो पर्टिकुलर किसी मौसम में होती है। सीजनल एलर्जी साल में दो बार होती है, पहला- फरवरी, मार्च और अप्रैल में यह एलर्जी होती है और दूसरी बार मानसून के मौसम यानी अगस्त-सितंबर में।

Seasonal एलर्जी के लक्षण कैसे?

  • धूल-मिट्टी से आंखों में खुजली, पानी निकलना और लाल होना।
  • धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से ही नाक में खुजली और छींकें आती हैं।
  • गले में खराश होना, सूखी खांसी और खांसी आना।
  • बुखार होना और शरीर में दर्द होना।
  • सांस लेने में तकलीफ होना या सीने में भारीपन होना।
  • स्किन में खुजली होना, लाल-लाल धब्बे होना और दाने निकलना।

कैसे करें बचाव?

सीजनल एलर्जी होने से बचाव के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त फूड्स को शामिल करना चाहिए। हाइड्रेशन का स्तर सही रखने के लिए पानी पिएं। साबुत अनाजों और फलों व सब्जियों को शामिल करें। व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें।

विज्ञापन

कुछ सावधानियां भी जरूरी

  • मास्क पहनें।
  • धूल-मिट्टी वाले इलाकों से दूरी बनाएं।
  • अगर कोई भी इंफेक्शन हो रहा है, तो तुरंत घरेलू उपचार शुरू कर दें।
  • स्टीम लेने से काफी लाभ मिलेगा।
  • घर में भी साफ-सफाई का ख्याल रखें।
  • बाहर का खाना न खाएं।

ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ