Alcohol Consumption WHO Report: शराब पीने के हैं शौकिन? फिर तो आप इसे पीने के नुकसान के बारे में जानना पसंद ही नहीं करेंगे, बल्कि फायदे हजार बता दिए जाएं तो 10-20 उसके बाद भी आप बताना चाहेंगे। हालांकि, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organization) को आपके शौक से कुछ लेना देना नहीं है WHO की ओर से तो आपको वो ही जानकारी मिल सकेगी जो आपकी सेहत के लिए सही हो।
भले ही आप काफी समय से शराब का सेवन करते आए हैं या फिर इसके ढेरों फायदों के बारे में आपको जानकारी हो, लेकिन सही तरह की जानकारी होना जरूरी है। हाल ही रिपोर्ट में WHO ने एक खुलासा किया है जिसमें शराब पीने को लेकर जानकारी दी गई है और बताया गया है कि एक दिन में कितना शराब पीना व्यक्ति के लिए सही या नहीं? इस रिसर्च के मुताबिक ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शराब शरीर के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए जानते हैं।
एक दिन में कितनी शराब पीनी चाहिए?
शराब को हमेशा से ही सेहत के लिहाज से खराब माना गया है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि शराब की एक-दो घूंट पीना कोई बेकार नहीं है। वहीं, अगर WHO की रिपोर्ट पर गौर करें तो सेहत के लिए शराब का सेवन करना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसका एक घूंट भी जहर के बराबर बताया गया है। दो पैग क्या इसका एक घूंट भी पीना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- क्या हैं 21 दिनों तक गर्म पानी पीना के फायदे?
WHO की रिपोर्ट में खुलासा
WHO की रिपोर्ट की मानें तो शराब पीना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है। इसके सेवन से लिवर फेलियर समेत कैंसर जैसे समस्या हो सकती है। इसमें जहरीला टॉक्सिक होता है जिसका सेवन करना आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। भले ही आपको शुरुआत में कोई दिक्कत न हो, लेकिन कुछ वक्त के बाद शराब पीने का बुरा असर शरीर पर कई लक्षणों के साथ नजर आने लगता है। लिंक पर क्लिक करके भी आप पूरी रिपोर्ट पढ़ सकते हैं।- Alcohol Consumption WHO Report
क्या शराब पीना है फायदेमंद?
कई साल पहले भी शराब को लेकर एक रिसर्च की गई थी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान संस्था (International Agency for Research on Cancer) ने ग्रुप 1 कार्सिनोजेन में शराब, तंबाकू आदि को शामिल किया। इस स्टडी में ऐसा कुछ सामने नहीं आया जिससे पता चले कि सेहत के लिए शराब पीना फायदेमंद है।
यहां तक कि टाइप 2 मधुमेह (Type 2 Diabetes) और हृदय रोग (Heart Disease) जैसी समस्याओं के लिए भी शराब को फायदेमंद नहीं माना गया है। वीडियो के जरिए जानिए शराब पीने से शरीर पर क्या-क्या असर पड़ता है?
ये भी पढ़ें- बढ़ते Cholesterol को कम करने के लिए क्या करें?
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
21 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
22 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines