शराब शरीर के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? क्या कहती है WHO की रिपोर्ट

Alcohol Consumption WHO Report: शराब पीने के शौकिन हैं, तो एक बार वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट पर नजर डाल लें, जिससे पता चलता है कि शराब पीना कितना सही और कितना नहीं?

who alcohol report 2023, recommended alcohol intake per day, world health organization alcohol consumption by country, how much alcohol is safe to drink daily, lancet alcohol study debunked, recommended alcohol intake per week, is casual drinking bad for you, alcohol report pdf , alcohol, alcohol consumption, who report
विज्ञापन

भले ही आप काफी समय से शराब का सेवन करते आए हैं या फिर इसके ढेरों फायदों के बारे में आपको जानकारी हो, लेकिन सही तरह की जानकारी होना जरूरी है। हाल ही रिपोर्ट में WHO ने एक खुलासा किया है जिसमें शराब पीने को लेकर जानकारी दी गई है और बताया गया है कि एक दिन में कितना शराब पीना व्यक्ति के लिए सही या नहीं? इस रिसर्च के मुताबिक ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शराब शरीर के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

एक दिन में कितनी शराब पीनी चाहिए?

शराब को हमेशा से ही सेहत के लिहाज से खराब माना गया है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि शराब की एक-दो घूंट पीना कोई बेकार नहीं है। वहीं, अगर WHO की रिपोर्ट पर गौर करें तो सेहत के लिए शराब का सेवन करना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसका एक घूंट भी जहर के बराबर बताया गया है। दो पैग क्या इसका एक घूंट भी पीना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है।

विज्ञापन

WHO की रिपोर्ट में खुलासा

WHO की रिपोर्ट की मानें तो शराब पीना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है। इसके सेवन से लिवर फेलियर समेत कैंसर जैसे समस्या हो सकती है। इसमें जहरीला टॉक्सिक होता है जिसका सेवन करना आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। भले ही आपको शुरुआत में कोई दिक्कत न हो, लेकिन कुछ वक्त के बाद शराब पीने का बुरा असर शरीर पर कई लक्षणों के साथ नजर आने लगता है। लिंक पर क्लिक करके भी आप पूरी रिपोर्ट पढ़ सकते हैं।- Alcohol Consumption WHO Report

क्या शराब पीना है फायदेमंद?

कई साल पहले भी शराब को लेकर एक रिसर्च की गई थी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान संस्था (International Agency for Research on Cancer) ने ग्रुप 1 कार्सिनोजेन में शराब, तंबाकू आदि को शामिल किया। इस स्टडी में ऐसा कुछ सामने नहीं आया जिससे पता चले कि सेहत के लिए शराब पीना फायदेमंद है।

विज्ञापन

यहां तक कि टाइप 2 मधुमेह (Type 2 Diabetes) और हृदय रोग (Heart Disease) जैसी समस्याओं के लिए भी शराब को फायदेमंद नहीं माना गया है। वीडियो के जरिए जानिए शराब पीने से शरीर पर क्या-क्या असर पड़ता है?

ये भी पढ़ें- बढ़ते Cholesterol को कम करने के लिए क्या करें?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ