Can Alcohol Affect Vitamin: शराब का सेवन शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है. इससे कुछ शॉर्ट टर्म दिक्कतें भी हो सकती हैं और कुछ लॉन्ग टर्म भी. शराब का ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर में डिहाइड्रेशन, फोकस करने में दिक्कत और एल्कोहल पॉइजनिंग हो सकती है. इसके अलावा, शराब के सेवन से दिल की दिक्कतें, लिवर की दिक्कतें, कैंसर और पाचन संबंधी दिक्कतों के साथ ही मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. ज्यादा शराब का सेवन शरीर में विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) का भी कारण बनता है. आइए डॉक्टर से जानते हैं शराब पीने पर कौन सा विटामिन कम होता है.
शराब पीने पर किस विटामिन की कमी होती है
सीनियर ओर्थोपेडिक्स फिजियोथेरैपिस्ट डॉ. अनिल मीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बताया है कि शराब पीने पर शरीर में एक जरूरी विटामिन की कमी हो जाती है. डॉक्टर का कहना है कि ज्यादा शराब पीने पर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है. विटामिन बी की कमी (Vitamin B12) से शरीर में मसल्स में दर्द रहने लगता है, अकड़न और जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें – 21 दिन शराब नहीं पिएंगे तो क्या होगा? जानिए दारू छोड़ने के बाद शरीर में क्या होता है
कैसे दूर होगी विटामिन बी12 की कमी – डॉक्टर की सलाह है कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो इस कमी को दूर करने के लिए अंडे, सब्जियां, फल, चिकन और मटन का सेवन किया जा सकता है.
विटामिन बी12 की कमी से क्या होता है – शराब पीने के कारण विटामिन बी12 कम होता है और अगर शरीर में पहले से विटामिन बी12 की कमी हो तो दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है. विटामिन बी12 की शरीर में कमी हो जाए तो जरूरत से ज्यादा थकान होने लगती है, ब्रेन फॉग हो सकता है यानी चीजों को याद रखने में दिक्कत या ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत हो सकती है, सांस फूल सकती है, चक्कर आने लगते हैं, मुंह में छाले हो सकते हैं और त्वचा पीली पड़ सकती है.
विटामिन बी1 की कमी
एल्कोहल यानी शराब के ज्यादा सेवन से विटामिन बी1 की कमी (Vitamin B1 Deficiency) भी हो सकती है. इस विटामिन को थियामिन (Thiamin) भी कहा जाता है. हम जो कुछ खाते हैं उसे थियामिन फैट्स, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स को लेकर दिल, नर्व्स और ब्रेन फंक्शंस के लिए इस्तेमाल करता है. इस विटामिन की कमी होने पर शरीर को ठीक तरह से काम करने में दिक्कत आती है.
कैसे पूरी होगी विटामिन बी1 की कमी – विटामिन बी1 यानी थियामिन की कमी पूरी करने के लिए पूर्ण अनाज का सेवन करें. इसके अलावा, अंडे, दालें, मटर, सूखे मेवे और बीजों का सेवन किया जा सकता है.
कैसे पता चलती है थियामिन की कमी – शरीर में थियामिन की कमी होने पर भूख में कमी आ जाती है, कब्ज होने लगती है, चक्कर आता है, कमजोरी महसूस होती है, देखने में दिक्कत हो सकती है, हार्ट रेट में बदलाव आता है, इरिटेशन महसूस होती है, उल्टी आती है, सांस फूल सकती है, मसल्स में कमजोरी महसूस होती है और हाथ-पैरों में झनझनाहट हो सकती है.
यह भी पढ़ें – दाद खाज खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें? बाबा रामदेव ने बताए सबसे असरदार घरेलु उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
खाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
2 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
3 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
5 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
7 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
9 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines