Air Pollution Effects On Eyes: दिल्ली की हवा इतनी खराब हो गई है कि अब सिर्फ मास्क पहनना काफी नहीं है, बल्कि स्किन और आंखों की सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो एक वक्त के बाद आंखों में जलन या रोशनी कम होने की दिक्कतें सामने आने लगेंगी. खासतौर से उन लोगों को, जो बाहर मजबूरी में निकल रहे हैं या सुबह-सुबह काम करने के लिए घर से कई किलोमीटर दूर जा रहे हैं. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं और रोज बाहर जा रहे हैं तो मास्क पहनने के साथ-साथ आंखों की हेल्थ का भी ख्याल रखें, ताकि आपको आगे जाकर किसी भी तरह की दिक्कत का सामना करना ना पड़े.
वायु प्रदूषण का आंखों पर असर (Air Pollution Effects On Eyes)
गंदी हवा का आंखों पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है. एक रिसर्च में पाया गया है कि नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) और कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) से आंखों में मैक्युलर डीजनरेशन होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बाहर निकालने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखें.
इसे भी पढ़ें- कौन सी दाल खाने से ज्यादा गैस बनती है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ऐसे खाएंगे Pulses तो नहीं फूलेगा पेट
आंखों को वायु प्रदूषण से कैसे बचाएं? (Tips to Protect Your Eyes from Air Pollution)
- बाहर निकलते वक्त चश्मा पहनें क्योंकि हवा अंदर जाने से आंखें खराब होने लगती हैं. अगर आप बाइक पर जा रहे हैं तो इस टिप को जरूर अपनाएं.
- अपनी आंखों को बार-बार छूने से बचें. अगर हाथ लगा रहे हैं तो धोकर या किसी साफ कपड़े से आंखों को साफ करें.
- अगर आंखों में जलन या खुजली हो रही है तो इसे रगड़े नहीं क्योंकि इससे रोशनी पर असर पड़ेगा. बेहतर है कि आप आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें.
- आंखों की हेल्थ के लिए जरूरी है कि आप ठंडे पानी की सिकाई करें. सिकाई करने के लिए आप साफ कपड़े का इस्तेमाल करें.
- इसके अलावा, अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल करें. यह आंखों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं.
डॉक्टर के पास कब जाएं?
अगर आपको लगता है कि आंखों की रोशनी जरूरत से ज्यादा कम हो रही है. जलन होने के साथ-साथ लाल होने की समस्या भी पैदा हो गई है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए. हालांकि, पहले आई ड्रॉप का इस्तेमाल करके देखें.
इसे भी पढ़ें- Home Remedies for Cough: सर्दियों में होने वाले कफ से हैं परेशान? अपनाएं आचार्य मनीष का ये उपाय, मिल जाएगी तुरंत राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
World Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
15 mins agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
14 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
14 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
18 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
19 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
23 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines