Eye Care Tips: Air Pollution आंखों को बना रहा है कमजोर, देर होने से पहले ये टिप्स जरूर अपनाएं

Air Pollution Effects: दिल्ली की हवा इतनी खराब हो गई है कि इसका असर हमारे दिमाग, फेफड़ों के साथ-साथ आंखों पर भी पड़ने लगा है. इसलिए आंखों की हेल्थ पर भी ध्यान देना जरूरी है. यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

air pollution eye effects

क्या वायु प्रदूषण हमारी आंखों को प्रभावित कर रहा है, आइए इस लेख में जानें- Image Credit- News24

विज्ञापन

Air Pollution Effects On Eyes: दिल्ली की हवा इतनी खराब हो गई है कि अब सिर्फ मास्क पहनना काफी नहीं है, बल्कि स्किन और आंखों की सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो एक वक्त के बाद आंखों में जलन या रोशनी कम होने की दिक्कतें सामने आने लगेंगी. खासतौर से उन लोगों को, जो बाहर मजबूरी में निकल रहे हैं या सुबह-सुबह काम करने के लिए घर से कई किलोमीटर दूर जा रहे हैं. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं और रोज बाहर जा रहे हैं तो मास्क पहनने के साथ-साथ आंखों की हेल्थ का भी ख्याल रखें, ताकि आपको आगे जाकर किसी भी तरह की दिक्कत का सामना करना ना पड़े.

वायु प्रदूषण का आंखों पर असर (Air Pollution Effects On Eyes)

गंदी हवा का आंखों पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है. एक रिसर्च में पाया गया है कि नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) और कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) से आंखों में मैक्युलर डीजनरेशन होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बाहर निकालने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखें.

विज्ञापन

आंखों को वायु प्रदूषण से कैसे बचाएं? (Tips to Protect Your Eyes from Air Pollution)

  • बाहर निकलते वक्त चश्मा पहनें क्योंकि हवा अंदर जाने से आंखें खराब होने लगती हैं. अगर आप बाइक पर जा रहे हैं तो इस टिप को जरूर अपनाएं.
  • अपनी आंखों को बार-बार छूने से बचें. अगर हाथ लगा रहे हैं तो धोकर या किसी साफ कपड़े से आंखों को साफ करें.
  • अगर आंखों में जलन या खुजली हो रही है तो इसे रगड़े नहीं क्योंकि इससे रोशनी पर असर पड़ेगा. बेहतर है कि आप आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें.
  • आंखों की हेल्थ के लिए जरूरी है कि आप ठंडे पानी की सिकाई करें. सिकाई करने के लिए आप साफ कपड़े का इस्तेमाल करें.
  • इसके अलावा, अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल करें. यह आंखों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं.

डॉक्टर के पास कब जाएं?

अगर आपको लगता है कि आंखों की रोशनी जरूरत से ज्यादा कम हो रही है. जलन होने के साथ-साथ लाल होने की समस्या भी पैदा हो गई है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए. हालांकि, पहले आई ड्रॉप का इस्तेमाल करके देखें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ