हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फॉग नहीं स्मॉग है ये... घर के अंदर के पॉल्यूशन को दूर करने के 5 सोल्यूशन

Air Pollution: प्रदूषण न सिर्फ घर के बाहर बल्कि घर के अंदर भी फैला हुआ है। लोग जिसे ठंड का कोहरा समझ रहे हैं, वह असल में प्रदूषण है। आइए घर के अंदर के पॉल्यूशन से बचने के तरीकों को आजमाएं।

विज्ञापन

Air Pollution: फॉग और स्मॉग दोनों अलग-अलग होते हैं। इन दिनों देश में स्मॉग एक गंभीर समस्या बन चुका है। स्मॉग मिश्रित हवा में घुले पॉल्यूटेंट्स का समूह है, जिसमें धुंआ, धूल, और रासायनिक तत्व होते हैं। यह आमतौर पर वाहनों के धुएं, फैक्ट्री वेस्ट और आग जलाने से होता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकता है। हालांकि, स्मॉग बाहरी प्रदूषण है लेकिन घर के अंदर भी प्रकोप रहता है। इन आसान तरीकों से घर के अंदर के प्रदूषण को कम किया जा सकता है और हवा को साफ किया जा सकता है।

घर के अंदर के प्रदूषण को साफ करने के 5 आसान तरीके

1. घर में झाड़ू लगाने से बचें- झाड़ू प्रदूषण के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि इन दिनों आप पोछा लगाएं, क्योंकि इससे धूल नहीं उड़ेगी।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

विज्ञापन

2. खिड़की-दरवाजे बंद रखें- बाहर की हवा जहरीली है। ऐसे में अंदरुनी हवा को साफ रखना भी जरूरी हो जाता है, इससे बचने के लिए आपको अपने घर के खिड़की-दरवाजों को बंद रखने की जरूरत है ताकि बाहर के प्रदूषक कण घर के अंदर न आ सकें।

3. इंडोर प्लांट लगाएं- ये पौधे घर की हवा को फिल्टर करने में मदद करते हैं। इन पौधों की मदद से घर का वातावरण शुद्ध रहता है।

विज्ञापन

4. नीम के पत्तों का धूआं- नीम के कड़वे पत्ते हवा को रोगमुक्त और बैक्टीरिया-फ्री बनाते हैं। इन पत्तों में कपूर और लौंग मिलाकर पूरे घर में धूआं देंगे, तो घर के अंदर की हवा शुद्ध होगी।

फोटो क्रेडिट-Meta AI

विज्ञापन

5. अस्थमा के मरीज रखें ज्यादा ख्याल- प्रदूषित हवा सबसे ज्यादा नुकसान सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है। इसलिए, ये लोग खासतौर पर अस्थमा के मरीज हमेशा अपने साथ इनहेलर रखें। ये लोग टॉयलेट में भी इनहेलर साथ लेकर जाएं, क्योंकि परिस्थिति कभी भी गंभीर हो सकती है।

क्या न करें?

  • इन दिनों घर में किसी भी तरह का कंस्ट्रक्शन का काम न करें।
  • घर में सफेदी का काम भी न करवाएं।
  • घर के अंदर मोमबत्ती और अगरबत्ती के प्रयोग से बचें।
  • घर के दरवाजों और खिड़कियों को बंद रखें।
  • घर के अंदर धूल-मिट्टी जमने न दें।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola